Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल

 

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव पर फैसला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2015

आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को होने वाली है, जिसमें पार्टी के नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के बारे में फैसला किया जाएगा। भूषण और यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पार्टी के अंदर लोकतंत्र का दमन करने का आरोप लगाया है। यादव ने शनिवार को बैठक से पहले संवाददाताओं को बताया कि आज का दिन महत्वपूर्ण है और जिस सामाजिक आंदोलन से आप का गठन हुआ था, उसकी भी दिशा निर्धारित होगी। उन्होंने कहा, "आज उस असाधारण आंदोलन की दिशा निर्धारित होगी, जिसका पूरा देश साक्षी रहा है। पार्टी की विचारधारा 'आप' नाम के संगठन से कहीं ज्यादा बड़ी और पवित्र है।"उन्होंने कहा कि उन्हें हजारों कार्यकर्ताओं ने संदेश व सलाह भेजे हैं और उन्हें यकीन है कि उनकी सलाह व शुभकामनाएं व्यर्थ नहीं जाएंगी।

यादव और भूषण ने केजरीवाल पर निरंकुश होने और चापलूसों से घिरे होने और पार्टी की विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया है। इधर, पार्टी ने दोनों नेताओं पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को हराने के लिए षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। भूषण और यादव ने पूर्व में कहा था कि यदि केजरीवाल पार्टी में पारदर्शिता लाने और राज्य इकाइयों को स्वायत्ता देने सहित उनकी पांच प्रमुख मांगें मान लेते हैं तो वे सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा दे देंगे। इस बीच, आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि वे पार्टी में दरार की बात से इनकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम आप के टूटने की आशंका से भी इंकार नहीं कर सकते। हमने मुद्दों को सुलझाने के गंभीर प्रयास किए हैं और उनकी सभी शर्तो पर सहमति दी है।"यादव और भूषण की पांच मांगों में पार्टी के अंदर पारदर्शिता, स्थानीय इकाइयों में स्वायत्ता, पार्टी सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के लिए लोकपाल जांच, आप को सूचना के अधिकार के दायरे में लाना और पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव के लिए गुप्त मतदान को खत्म करना शामिल हैं।

 

Tags: PRASHANT BHUSHAN , Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD