Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया

	प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2015

Last updated on: Mar 27, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अराजक व्यवहार करते हुए पार्टी के अंदर विरोधी स्वर को सुनने से इंकार कर दिया। आप नेता योगेंद्र यादव के साथ यहां मीडिया को संबोधित करते हुए प्रशांत ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाना चाहते थे, जबकि कई इसका विरोध कर रहे थे।उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद ऐसी बात की जा रही थी कि आप को कांग्रेस के सहयोग से दिल्ली में सरकार बनानी चाहिए। राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई गई और इसके पांच सदस्यों ने इस पर विरोध जताया तथा चार ने समर्थन किया।"

प्रशांत के मुताबिक, "अरविंद ने कहा कि बतौर राष्ट्रीय संयोजक उनके पास अंतिम फैसला लेने का अधिकार है और उन्होंने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन लेने का फैसला किया है। हालांकि, हमने इसका विरोध किया और मामला राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया। वहां भी पार्टी के अधिकांश सदस्यों ने इसका विरोध किया। अरविंद ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसे संगठन में काम नहीं किया, जहां उनका आदेश नहीं सुना गया।"दिल्ली विधानसभा में शानदार जीत के बाद यहां सरकार बनाने वाली आप के नेताओं में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। केजरीवाल समर्थक खेमे ने प्रशांत और योगेंद्र पर केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, जबकि दोनों ने इससे इंकार किया है।

योगेंद्र ने कहा कि वह और प्रशांत उस आंदोलन की मूल भावना को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जिसने आप को जन्म दिया है। योगेंद्र ने कहा, "यह (आप) एक सामान्य पार्टी नहीं है। यह राजनीतिक तंत्र से गंदगी हटाने, भ्रष्टाचार के खात्मे और सत्ता आम लोगों को सौंपने के एक आंदोलन से जन्मी है। लोगों को इस पार्टी से उम्मीदें हैं। लेकिन पिछले एक महीने हुए में गतिविधि ने कई लोगों को निराश किया है। हम आंदोलन की मूल भावना को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जिसने इस पार्टी को जन्म दिाय है।"दोनों ने पांच मांगों-पार्टी के अंदर पारदर्शिता, पार्टी की स्थानीय इकाइयों को स्वायत्तता, भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकपाल, आप के अंदर आरटीआई के इस्तेमाल और मुख्य मामलों में किसी गुप्त मत का इस्तेमाल नहीं करने पर जोर डाला। योगेंद्र ने कहा कि यदि पार्टी प्रमुख पांच मांगें मानने के लिए तैयार हैं, तो वह और प्रशांत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे।

 

Tags: PRASHANT BHUSHAN , Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD