Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

मनोहरलाल ने महिला सशक्तिरण की कई नई योजनाओं की घोषणाएं की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 08 Mar 2015

Last updated on: Mar 08, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के चयनित जिलों में लिंगानुपात सुधार के लिए आरम्भ किये गये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा में महिला सशक्तिरण की कई नई योजनाओं की घोषणाएं की, जिनमें आपकी बेटी हमारी बेटी, 100 करोड़ रूपये के हरियाणा कन्या कोष व कुछ जिलों में कुपोषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अलग से हरियाणा पोषण मिशन प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए निर्धारित महिला पुरस्कार राशि में भी दोगुना से अधिक वृद्धि करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समरोह को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा कन्याकोष में स्वैच्छिक कोष में से 51 लाख रुपये तथा मासिक वेतन में से एक लाख रुपये का योगदान दिया। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमति कविता जैन ने भी अपने कोष से पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हरियाणा में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हॉ है बच्चों के अधिकार के लिए तीन मोबाईल वैनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये वैन हिसार, सिरसा व फतेहबाद के 290 गांवों में एक माह के अभियान के तहत लोगों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी, जिनमें बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, समानता व सम्मान के अधिकार शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने आपकी बेटी हमारी बेटी नई योजना के तहत 22 जनवरी के बाद जन्मी पंचकूला जिले की अनुसूचित जाति व बी पी एल परिवारों की छह कन्याओं को 21-21 हजार रूपये के चैक भेंट किये, जिनमें आराधना, खुशी, अनिष्का,पिहु, यशवीर व खुशी शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पानीपत से आरम्भ किये गय राष्ट्र व्यापी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बाद हरियाणा के इस अभियान में शामिल 12 में से चार जिलों को लिंगानुपात सुधार के लिए पुरस्कृत किया गया, इनमें पानीपत के उपायुक्त श्री समीर पाल सरो को प्रथम स्थान के लिए चार लाख रूपये जबकि जीन्द के उपायुक्त श्री अजित बाला जी जोशी, रोहतक के उपायुक्त श्री शेखर विद्यार्थी को द्वितीय व सोनीपत के उपायुक्त डॉ० राजीव रत्तन को तृतीय स्थान के लिए दो-दो लाख रूपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पानीपत जिले में वर्ष 2013 में लिंगानुपात 1000 लडक़ों के मुकाबले 853 लड़कियों का था जो 2014 में 892 तक हो गया है इसी प्रकार जीन्द में यह 859 से बढक़र 891, रोहतक में 847 से 879 तथा सोनीपत में 824 से 847 तक पहुचा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला व पुरुष समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं तथा दोनों ही एक दूसरे के बिना अधुरे हैं। उन्होंने कहा कि महिला व पुरूष दोनों एक गाड़ी के समान है अर्थात गाड़ी चलाने के लिए दो पहियों की जरूरत होती है उसी प्रकार सामाजिक संतुल्न बनाए रखने के लिए महिला व पुरूष दोनों का स्थान बराबर है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। स्वतंत्रता अंदोलन में भी देश की महिलाओं का योगदान काफी सराहनीय रहा है। आजादी के बाद महिलाओं ने न केवल राजनैतिक स्तर पर बल्कि शिक्षा खेल समाज सेवा, नौकरशाह सहित हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। हरियाणा की महिलाओं ने विश्व में नाम कमाया है। फिर चाहे पर्वतारोही संतोष यादव या फिर ममता सौदा या खेल में साईनानेहवाल या गीता फोगाट या कोई और हो। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कल्पना चावला ने मानवता के नाते शहीदी दी जो हम सब जानते है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी,राजा राममोहन राय ईश्वरचंद विद्यासागर, स्वमी दयानंद, स्वामी विवेकानंद ने सदैव महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया और अपने सभी आन्दोलनों में महिला शिक्षा व उनके अधिकारों के संरक्षण को शामिल किया। श्री मनोहर लाल ने शिकांगों में हुए एक सम्मेलन में स्वाती विवेकानंद ने अपने सम्बोधन में मेरे प्रिय अमेरिकन भाइयों व बहनों से शुरूआत कर सभी को आश्र्चय चंकित कर दिया था क्योंकि पाश्चात संस्कृ ति में आमतौर पर लेडिज़ एण्ड जैंटलमैंन सम्बोधन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उस समय भारतीय संस्कृति का बोध करा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार गुजरात राज्य में पुरूषों के नाम के साथ भाई तथा महिलाओं के नाम के साथ बेन शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। ये हमें नाम नहीं जीवन संस्कारों का स्मरण करवाते है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे है। महिला शिक्षा पर हमें विशेष बल देने की आवश्यकता है क्योंकि एक शिक्षित महिला तीन-तीन परिवारों को शिक्षित करती है अर्थात बेटी के रूप में अपने घर में छोटे भाई बहनों को, शादी के बाद जननी के रूप में अपने बच्चों को तथा बाद में सास के रूप में अपने बेटों के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि एक संस्कारी बेटी संस्कारी समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।       

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत में प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत के समय सुकन्या समृद्धि योजना की घोषणा की गई थी जिसके तहत लडक़ी के 10 वर्ष की आयु तक उसके खाते में कोई विशेष राशि अभिभावक जमा करवा सकता है और आयकर में छूट पा सकता है। मुख्यमंत्री ने जिन महिला पुरस्कार राशि की वृद्धि करने की घोषणा की उनमें इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार की राशि एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रूपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रूपये, सन्नोदेवी पंचायत पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रूपये अन्य विशिष्ट उपलब्धियों पर दिये जाने वाले पुरस्कार की राशि 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रूपये तथा खेल व सरकारी व सामाजिक सेवा में दिये जाने वाले पुरस्कार की  राशि 5100 से बढ़ाकर 21 हजार रूपये किया जाना शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा कन्या कोष व आपकी बेटी हमारी बेटी नई योजनाओं के न्यूज लैटर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा कन्या कोष के लिए स्वैच्छा से योगदान देने के लिए रखे गये कल्श में अपने मासिक वेतन से एक लाख रूपये का चैक भी डाला। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिरसा की श्रीमती संध्या अग्रवाल को इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, हिसार जिले के कुलहेड़ी गांव की श्रीमती कान्ता देवी को कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, हिसार की गीतिका जाखड़ को कुश्ती, कृष्णा पुनिया, सीमा पुनिया, रितु रानी राजपाल, साक्षी मलिक, साक्षर महिला समूह में खरोंड़ा की श्रीमती रितु राणा, किरोड़ी हिसार की श्रीमती अमरजीत कौर, सिहोली पलवल की श्रीमती गीता देवी, बरनाला अंबाला की श्रीमती सुरेन्द्र कौर, सरकारी सेवा में सेक्टर 11 व 12 पानीपत की चौंकी इन्चार्ज उपनिरीक्षक किरण, नारनौल की सहायक उपनिरीक्षक नीलम देवी, समाज सेवा में राजकीय विद्यालय सेक्टर 31 गुडगांव की अध्यापिका श्रीमती रेखा, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पुडरी कैथल की प्रो० विनय खुरानिया, भारत विकास परिषद फतीहाबाद की परियोजना अधिकारी श्रीमती अन्जुबाला, आदर्श युवती विकास मण्डल फिरोजपुर, कैथल की कुमारी अनिता शर्मा, नारी चेतना समिति चरखीदादरी भिवानी की श्रीमती प्रेम शर्मा, सेक्टर 15 पंचकूला की श्रीमती पुनम व रोहतक की संरक्षण एवं बाल विवाह रोकथाम अधिकारी श्रीमती करमींद्र कौर, मसित, रेवाड़ी आंगनवाड़ी वर्कर श्रीमती दुर्गा, मोहम्मद अहिर, मेवात की श्रीमती सरोज तथा गोहाना की श्रीमती उषा शामिल है। 

समारोह की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सर्वागीण विकास में प्राचीन काल से ही महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है परन्तु 21वीं सदी में भी हम महिलाओं के अधिकारों व इन्हें सशक्त करने की जरूरत महसूस हो रही है, यह चिंताजनक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पानीपत की ऐतिहासिक धरा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की परन्तु यह हमारे समाज को सचेत करने का संदेश भी है। हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवता वास करते है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में जब राजा-महाराजा पर विपत्ति आती थी तो वे देवी की शरण में जाते थे, देवी भी तो महिला का ही रूप है इस बात पर हमें गौर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कुपोषण की समस्या से झुझ रहा है यह हमारे लिए अति चिंता की बात है। हरियाणा को जहां देशों में देश हरियाणा जहां दूध-दही का खाना, वाला प्रदेश कहा जाता था आज वह कुपोषण की समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुपोषण बच्चोंं व महिलाओं में होना एक भयंकर समस्या है क्योंकि अगर महिलाएं स्वस्थ होगीं तो बच्चें निश्चित तौर पर स्वस्थ जन्मेंगे। श्रीमती जैन ने मुख्यमंत्री से महिला पुरस्कारों की राशि में बढ़ोतरी करने की मांग भी की जिसका मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बढ़ाने की घोषणा की है।

समारोह को हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ० आर के चंद्रा, निदेशक श्रीमती अम्रीत पी कुमार ने भी संबोधित किया और विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं व कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभाग के अतिरिक्त निर्देशक (प्रशासन) श्री महावीर यादव ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती सुनिता मिश्रा, विधायक श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्रीमती उपेन्द्रकौर आहुवालिया, अंबाला रेंज पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह, उपायुक्त श्री विवेक आत्रेय, पुलिस आयुक्त श्री हामिद अक्ख्तर, अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त श्री एस पी अरोड़ा व नगराधीश राधिका सिंह, बीजेपी के जिला प्रधान विशाल सेठ, जिला मीडिया प्रभावी विकास पाल के अलावा राज्य के कोने-कोने से आई बड़ी संख्यां में महिलाएं भी उपस्थित थी।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD