Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनोहर लाल ने किया बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा

केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 11:17 IST

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचकर बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में चल रहे कचरा निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि बंधवाड़ी प्लांट में प्रतिदिन होने वाले कचरा निस्तारण कार्य की रिपोर्ट हर 24 घंटे में उनके पास भेजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

एजेंसियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

बंधवाड़ी प्लांट में वर्तमान में दो एजेंसियां कचरा निस्तारण का कार्य कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने साइट को जल्द से जल्द साफ करने के उद्देश्य से एजेंसियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर साइट को पूरी तरह साफ किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए अलग साइट की पहचान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि पुराने कचरे के निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य

निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की है। सरकार का लक्ष्य देश के 50 शहरों को चयनित कर उन्हें स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहरों के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि शहर देश की पहचान होते हैं और विदेश से आने वाले लोग सबसे पहले इन्हीं शहरों को देखते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंधवाड़ी वेस्ट साइट को एक वर्ष के भीतर पूरी तरह साफ किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में किसी प्रकार की बाधा आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

नियमित ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश

श्री मनोहर लाल ने बैठक के दौरान बंधवाड़ी वेस्ट साइट की नियमित ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश भी दिए, ताकि साइट पर हो रहे कार्य की पारदर्शी और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर लगातार नजर रखी जा सकती है।

गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने शहर के सभी वार्डों को सात हिस्सों में विभाजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि क्षेत्रवार निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मिशन मोड में लागू किया जाए और नागरिकों को साफ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, डीसी उत्तम सिंह, पुलिस आयुक्त शिबास कविराज, नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खडगटा और  नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD