Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत विजन को साकार करने में जुटें अधिकारी : मनोहर लाल

हरियाणा के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने पर विशेष जोर

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Vipul Goel
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 11:41 IST

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत योजनाओं को मिशन मोड में लागू करें ताकि हरियाणा के शहर स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता वाले बन सकें। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा के शहर स्वच्छता और शहरी प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं तो वे देश के अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री आज शहरी स्थानीय निकाय विभाग की डीएमसी एवं एमसी के साथ आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे। श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता को राष्ट्रीय जनआंदोलन का स्वरूप दे चुके हैं और इसे पूरी गंभीरता से लागू करने की आवश्यकता है।

उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्थायी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, ड्रेनों की सफाई, शौचालय अवसंरचना, घर-घर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, लीगेसी वेस्ट प्रबंधन, मल्टीलेवल पार्किंग और बायो-सीएनजी प्लांट सहित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत निर्धारित 166 मानकों के अनुरूप शहरों को विकसित करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक भावना से कार्य किया जाए। साथ ही ऐसे विकास परियोजनाएं तैयार की जाएं जिनसे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और स्थानीय निकायों की आय में भी वृद्धि हो।

शौचालयों का राज्यव्यापी सर्वे 30 जून तक

केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शहरी स्थानीय निकाय निजी, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का सर्वेक्षण 30 जून तक पूरा करें। उन्होंने कहा कि कोई भी घर, बाजार, पार्क अथवा सार्वजनिक स्थल शौचालय सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर थर्ड पार्टी सर्वे भी कराया जाए। पर्यटन स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए।

10 से अधिक आबादी वाले सभी कस्बों में बने सीवरेज योजना

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कस्बों में चरणबद्ध तरीके से सीवरेज नेटवर्क विकसित करने की योजना बनाई जाए। साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के निर्माण एवं उपचारित जल के पुनः उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

बायो-सीएनजी प्लांटों का विस्तार

श्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में सात स्थानों पर बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। यमुनानगर में इस दिशा में कार्य शुरू हो चुका है, जबकि फरीदाबाद, रोहतक सहित अन्य स्थानों पर भी जल्द कार्य आरंभ किया जाएगा।

नियमित सफाई अभियान और जनभागीदारी पर जोर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई अभियान चलाए जाएं। सार्वजनिक शौचालयों की दिन में कम से कम दो बार सफाई सुनिश्चित की जाए। बाजार बंद होने के समय कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की जाए ताकि कचरा सड़कों पर न रहे। 

उन्होंने स्वच्छता अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने और स्वच्छता ऐप की नियमित समीक्षा करने पर भी बल दिया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी योजनाओं को मिशन मोड में लागू किया जाएगा। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वच्छता रैंकिंग में हरियाणा को पुनः अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और शहरों व कस्बों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Vipul Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD