Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

कटरा और अहमदाबाद से जल्द जुड़ेगा सिरसा : अशोक तंवर

डा. अशोक तंवर के प्रयासों से सिरसा को मिली एक और नई एक्सपै्रस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 21 Jan 2015

Last updated on: Jan 21, 2015, 00:00 IST

सिरसा के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है कि माता वैष्णों देवी के दर्शन हो या गुजरात के अहमदाबाद तक जाना हो तो उन्हे अब सीधे सिरसा से ही ट्रेन उपलब्ध होगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर के प्रयासों से सिरसा क्षेत्र को एक और नई एक्सप्रैस गाड़ी का तोहफा मिला है। अब यह एक्सप्रैस 25 जनवरी रविवार को गुजरात के अहमदाबाद से सुबह 7 बजे चलकर 26 जनवरी सोमवार को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट सिरसा रेलवे स्टेशन पर पंहुचेगी और कटरा के लिए रवाना होगी। डा. अशोक तंवर के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहते हुए वर्ष 2014 के यूपीए सरकार के रेल बजट में अहमदाबाद से कटरा (गांड़ी संख्या 19415/19416) वाया भिवानी-हिसार-सिरसा के रास्ते नई साप्ताहिक एक्सप्रैस का तोहफा मिला था। परंतु इस गाड़ी को चलाए जाने में लगातार देरी की जा रही थी। जिस पर डा.अशोक तंवर लगातार रेल मंत्रालय से इस गाड़ी को चलाए जाने को लेकर प्रयासरत थे। पिछले माह कांग्रेस अध्यक्ष की और से रेलमंत्री को इस मामले में पत्र भी लिखा गया था। पत्र के माध्यम से इस गाड़ी को तुरन्त चलाए जाने की मांग की गई थी। डा. तंवर ने बताया कि रेल मंत्रालय ने उनकी इस मांग को मानते हुए अब इस गाड़ी को 25 जनवरी से चलाए जाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घोषित रेल बजट में वैष्णों देवी जाने के लिए इस गाड़ी को सिरसा के रास्ते चलाए जाने की मंजूरी मिली थी, परन्तु पिछले कई महिनों से समय सारणी आने के बावजूद भी इस गाड़ी को चलाए जाने में लगातार देरी की जा रही थी। डा. तंवर ने बताया कि इस गाड़ी के सिरसा के रास्ते चलने से अब माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा साथ ही सिरसा सीधे कटरा और अहमदाबाद से जुड़ जाएगा। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि यह गाड़ी सप्ताह में बुधवार और सोमवार दो दिन सिरसा के रास्ते से कटरा और अहमदाबाद जाएगी। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को कटरा से सुबह 10.30 बजे चलकर रात्रि 12.30 बजे बठिंडा पहुंचेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर बठिंडा से सिरसा के लिए चलेगी। सोमवार रात्रि यह एक्सप्रैस 2 बजकर 10 मिनट पर सिरसा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 10 मिनट के स्टापेज के बाद 2 बजकर 20 मिनट पर हिसार के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 3 बजकर 40 मिनट पर यह एक्सप्रैस हिसार, 4 बजकर 55 मिनट पर भिवानी, 5 बजकर 49 मिनट पर चरखी दादरी और 7 बजकर 30 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी और बाद में अगले दिन 11 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह गाड़ी प्रत्येक रविवार को सुबह 7 बजे अहमदाबाद से चलकर सोमवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी, दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर भिवानी, दोपहर 2 बजे हिसार और 3 बजकर 35 मिनट पर सिरसा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और शाम 5.30 बजे बठिंडा के रास्ते अगले दिन सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। डा. तंवर ने बताया कि इस गाड़ी के चलने से सिरसा और आसपास क्षेत्रों के रहने वाले सैंकड़ो लोगों और श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।

 

 

 

Tags: Ashok Tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD