Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भूमि विवाद निष्पादन को लेकर संवेदनशील बनें अधिकारी : जीतन राम मांझी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पटना , 10 Jan 2015

Last updated on: Jan 10, 2015, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर अधिकारी संवेदनशील बनें और आत्मा की आवाज सुनें। बिहार भूमि न्यायाधिकरण के एक दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर अधिकारी संवेदनशीलता, नैतिकता और अंतर्आत्मा की आवाज सुनकर गरीबों के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य में कई समस्याएं हैं। सक्षम लोग तो समस्याओं का किसी तरह निराकरण कर लेते हैं परंतु गरीब लोगों के पास समय और साधन का अभाव होता है, जिससे कई और समस्याएं उत्पन्न होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस परिकल्पना के आधार पर न्यायाधिकरण का गठन किया था, उस दिशा में न्यायाधिकरण अच्छी तरह से काम कर रहा है। इस मौके पर राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि भूमि विवाद की समस्या को लेकर राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद को लेकर प्रमंडल स्तर पर जिलाधिकारी से लेकर अंचलाधिकारियों से समीक्षा बैठक की जाएगी तथा भूमि संबंधी मामलों को लेकर जो भी अंचलाधिकारी कोताही बरतेंगे उन पर कारवाई भी होगी। 

 

 

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD