Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

बिहार में सचिव व आयुक्त स्तर के अधिकारी पीते हैं शराब : जीतनराम मांझी

जीतनराम मांझी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 13 Dec 2017

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने यहां बुधवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ कड़े तेवर अपनाते हुए शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े कर दिए। मांझी ने एक धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के 50 प्रतिशत प्रधान सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारी शराब पीते हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) द्वारा पटना के गर्दनीबाग में विभिन्न समस्याओं के हल करने की मांग को लेकर आयोजित एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा, "शराबबंदी से आदिवासी और दलित संस्कृति को बहुत हानि हो रही है, क्योंकि देवी-देवताओं को शराब चढ़ाई जाती है। सरकार द्वारा दवा के लिए शराब की छूट दी जानी चाहिए।"राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हम के प्रमुख मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। 

उन्होंने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह असफल होने का दावा करते हुए कहा कि यहां के वरिष्ठ अधिकारी शराब पीते हैं, अगर जांच की गई तो इसकी पुष्टि भी हो जाएगी।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज शराबबंदी कानून को लेकर जितने लोग गिरफ्तार किए जा रहे हैं, उनमें से अधिकांश गरीब परिवार के लोग हैं।मांझी ने कहा, "मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की गई थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। बिहार की राजग सरकार को उन महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करना चाहिए।" उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले साल अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में शराबबंदी को सफल बताते हुए देश के अन्य राज्य सरकारों से भी शराबबंदी लागू करने की मांग कई बार कर चुके हैं। 

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD