Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रवासी छोटे-छोटे काम से योगदान दे सकते हैं : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

गांधीनगर , 08 Jan 2015

Last updated on: Jan 08, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सूरत से ताल्लुक रखने वाले प्रवासी भारतीय का उल्लेख किया, जो हर वर्ष भारत आने पर अपने गांव की सड़कों की सफाई किया करते हैं। मोदी ने कहा कि उनका काम यह दर्शाता है कि किस तरह प्रवासी भारतीय छोटे-छोटे काम से अपनी मातृभूमि के लिए योगदान दे सकते हैं। 13वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन पर मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने उनके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जो यह दिखाता है कि विश्व, भारत से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि दूर देश में रहने वाले प्रवासियों को अक्सर लगता है कि वे अपनी मातृभूमि के लिए अर्थपूर्ण तरीके से योगदान नहीं दे पा रहे। 

मोदी ने उस पल को याद किया जब उनके एक मित्र ने समाचार पत्र का टुकड़ा भेजा, जिसमें सूरत के प्रवासी भारतीय की खबर थी, जो हर साल 15 दिन के लिए अपने गांव आते हैं।मोदी ने कहा, "वह व्यक्ति हर दिन झाड़ू उठाता और कचरा साफ करता था और लोग मजाक उड़ाकर कहते थे कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, लेकिन इस बार जब वह आया, हमेशा की तरह झाड़ू उठाया तो गांव को कई लोग भी उससे जुड़ गए।"प्रधानमंत्री का उल्लेख सीधे-सीधे उनके स्वच्छ भारत मिशन के संदर्भ में लग रहा था। उन्होंने कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि किस तरह एक व्यक्ति की प्रतिबद्धता एक गांव को बदल सकती है और कहा कि ऐसे कई प्रवासी हैं जो मातृभूमि के लिए अपना योगदान दे सकते हैं।

मोदी ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की अपनी पेशकश को याद करते हुए कहा कि कैसे 40 मुस्लिम देशों सहित कई देशों ने इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 193 में से 177 देशों ने इसका समर्थन किया, जो एक रिकार्ड है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आम तौर पर किसी प्रस्ताव को पारित होने में दो साल लग जाते हैं, जबकि इसके पारित होने में करीब 100 दिन ही लगे। उन्होंने कहा, "विश्व, भारत से जुड़ने के लिए उत्सुक है और यह एक छोटा उदाहरण है।"मोदी ने कहा कि भारत की जनता को अपने भीतर मौजूद संभावनाओं पर विश्वास करने की जरूरत है।उन्होंने प्रवासी मुस्लिम महिला का भी जिक्र किया, जिन्होंने 2002 में गुजरात के कच्छ में आए भूकंप के दौरान यहां का दौरा किया था और कई महीनों तक वहां रुकीं और पुनर्वास के प्रयास में लोगों की मदद की। 

 

 

 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD