Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘डाक नेटवर्क भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के विकास को नई रफ्तार देने में सक्षम’: नरेन्‍द्र मोदी

डाक कार्यालय नेटवर्क से लाभ उठाने पर गठित कार्यदल द्वारा 7 जनवरी, 2015 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।
डाक कार्यालय नेटवर्क से लाभ उठाने पर गठित कार्यदल द्वारा 7 जनवरी, 2015 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 07 Jan 2015

Last updated on: Jan 07, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय रेलवे की तरह विशाल डाक नेटवर्क भी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के विकास को नई रफ्तार दे सकता है। डाक नेटवर्क से फायदा उठाने पर गठित कार्यदल द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने के दौरान प्रधानमंत्री ने इस आशय की टिप्‍पणी की। इस रिपोर्ट के विभिन्‍न पहलुओं पर आरंभिक चर्चा के बाद प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि कम-से-कम समय में कार्यदल की सिफारिशों का विस्‍तृत अध्‍ययन सुनिश्‍चित किया जाए, ताकि इस दिशा में आवश्‍यक कदम उठाने का सिलसिला शुरू किया जा सके।प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षक के साथ-साथ डाकिया भी ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक सम्‍मानित सरकारी कर्मचारी होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डाक विभाग की विशाल परिसम्‍पत्‍तियां देश भर में फैली हुई हैं। लोगों के हित में इन परिसम्‍पत्‍तियों के समुचित इस्‍तेमाल के तरीके ढूंढे जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लोगों को विभिन्‍न सेवाएं सुलभ कराने और उन्‍हें महत्‍वपूर्ण सरकारी सूचनाओं से अवगत कराने में ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍थित डाकघरों का इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद इस मौके पर उपस्‍थित थे। कार्यदल की ओर से इसके चेयरमैन श्री टी.एस.आर. सुब्रमण्‍यन द्वारा इस बारे में प्रस्‍तुति दी गई। 

 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD