Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए कटिबद्ध है : औम प्रकाश धनखड़

औम प्रकाश धनखड़
औम प्रकाश धनखड़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 27 Dec 2014

Last updated on: Dec 27, 2014, 00:00 IST

भाजपा सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में केन्द्र सरकार एक रिपोर्ट तैयार कर रही है ताकि जल्द से जल्द किसानों को कृषि की पैदावार का लाभप्रद मूल्य दिया जा सके। केन्द्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करके किसानों की बरसों पुरानी मांग को पूरा करने का कार्य करेगी।यह बात हरियाणा के कृषि मंत्री  औम प्रकाश धनखड़ ने आज किसानों के एक डेलीगेशन, जो खाद की कमी को लेकर उनसे मिलने आया हुआ था, के समक्ष कही। वे आज प्रातः 10:30 बजे गुड़गांव में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में खाद की कमी नहीं है। केन्द्र सरकार ने 11 लाख टन यूरिया प्रदेश सरकार को अलॉट किया है जिसे प्रदेश के 3000 केन्द्रों पर रोजाना किसानों को निर्बाध रूप से बांटा जा रहा है। 

भाजपा सरकार किसानो के हितों के लिए सजग है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद, बीज व दवाईयों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसलिए पूरे देश में सबसे अधिक हरियाणा में खाद की अलॉटमेंट तीन बैग प्रति एकड़ के हिसाब से एलोकेशन की गई है और फिर भी अगर कहीं किसानों को कोई समस्या आती है तो वे सीधे तौर पर कृषि मंत्री से बात कर सकते है उनकी समस्या को शीघ्र हल किया जाएगा।उन्होंने किसानों को यह भी आश्वासन दिलाया अब प्रदेश मे नहरी पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और बिजली की कमी से किसी किसान की फसल सूखने नहीं दी जाएगी। किसानों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। दक्षिणी हरियाणा में जहां नहरी पानी कम है बिजली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने पर दक्षिणी हरियाणा को विशेष तौर पर इसका लाभ होगा।

 

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD