Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांगने वालों को ड्रोन के साथ भेजना पड़ेगा : ओम प्रकाश धनखड़

Om Parkash Dhankhar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Mahipal Dhanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 12:09 IST

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा स्थित कन्या महाविद्यालय गुरुकुल में शुक्रवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जहां ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को लेकर समर्थन व्यक्त किया गया, वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर तीखा हमला बोला गया।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जो लोग ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांग रहे हैं, अब उन्हें ड्रोन के साथ भेजना पड़ेगा। सेना के पराक्रम पर संदेह करने वाले नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। भारत की सेनाएं दुनिया में गौरव की प्रतीक हैं, और उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा।"

धनखड़ ने यह भी कहा कि जो देश आतंक के साथ खड़े होंगे, उनके खिलाफ भारत को सख्त निर्णय लेने ही होंगे। उन्होंने तुर्की और अजरबैजान के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने के फैसले को भी उचित ठहराया और कहा कि अब तो पर्यटक भी टिकट कैंसिल करा रहे हैं, ऐसे देशों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार जरूरी है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में कहा कि "एक देश, एक चुनाव" से देश का अरबों रुपयों का बजट बचेगा और इससे प्रशासनिक स्थायित्व भी आएगा। उन्होंने विपक्षी दलों की सहमति की आवश्यकता को स्वीकारते हुए कहा कि यह कदम देशहित में है।पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर बोलते हुए उन्होंने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

ढांडा ने कहा, "कभी खुद को छोटा भाई कहने वाली पंजाब सरकार आज अपने भाई के हिस्से का पानी देने से इनकार कर रही है। यह पानी पर राजनीति है, और हम अपने हिस्से का पानी लेकर रहेंगे। बीबीएमबी के जल पर हरियाणा का पूरा हक है।"ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले नेताओं को मंदबुद्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग देश की सेना के गौरव पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि दुनिया भर में भारत की पीठ थपथपाई जा रही है।

 

Tags: Om Parkash Dhankhar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Mahipal Dhanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD