Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 19वीं किस्त की जारी

हरियाणा के 16 लाख 38 हजार किसानों के खातों में लगभग 360 करोड़ रुपये की राशि डाली गई

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mohan Lal Badoli, Om Parkash Dhankhar, PM Kisan Samman Nidhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

झज्जर , 24 Feb 2025

Last updated on: Feb 24, 2025, 00:00 IST

आत्मनिर्भर भारत की पहचान सशक्त और समृद्ध किसान की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के किसानों के खातों में 19वीं किस्त जारी की। इसमें हरियाणा के 16 लाख 38 हजार किसानों के खातों में लगभग 360 करोड़ रुपये की राशि डाली गई। 

इस उपलक्ष्य में जिला झज्जर में राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा, सभी जिलों में भी किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां कैबिनेट व राज्य मंत्रियों ने शिरकत की। कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को दिए गए संबोधन को लाइव सुना गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों का आह्वान किया कि खेती को व्यावसायिक रूप देने के लिए किसान खेती में नवाचार और नई तकनीकों को अपनाएं। अपने उत्पादों की मार्केटिंग स्वयं करें, तभी कृषि को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर भी कदम बढ़ाएं। 

संसाधनों का सही उपयोग कर अपनी खेती को समृद्ध बनाएं। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज झज्जर जिले के भी 77 हजार किसानों के खातों में 17 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि डाली गई है। इससे पहले 18 किस्तों में प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानों को कुल 6 हजार 203 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।

कृषि को लाभकारी बनाने व किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए केन्द्र सरकार ने चलाई अनेक योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लघु और सीमांत किसानों के आर्थिक हालात को समझते हुए 24 फरवरी, 2019 को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत लघु और सीमांत किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। 

कृषि को और अधिक लाभकारी बनाने किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, पशुधन बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना और परंपरागत कृषि विकास योजना आदि शुरू की हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 4 स्तम्भों- किसान, गरीब, महिला व युवा पर विशेष जोर देने का आह्वान किया है। 

प्रधानमंत्री का मानना है कि किसानों की समृद्धि के बिना देश में खुशहाली नहीं आ सकती। उनके इसी विजन को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार प्रदेश में किसानों की खुशहाली और कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हरियाणा सरकार केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी कारगर ढंग से लागू कर रही है। ये योजनाएं डबल इंजन सरकार की संकल्पबद्धता का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश का कृषि बजट 24 हजार करोड़ रुपये था, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बढ़कर 1,26,000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीक से जोड़ने, नई सुविधाएं देने, पैदावार बढ़ाने और उसे उपज का लाभकारी मूल्य मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से आज खेतों में कीटनाशकों व यूरिया का छिड़काव आसानी से हो रहा है, जिससे किसानों को सुविधा हुई है।

प्राकृतिक खेती को हरियाणा सरकार दे रही बढ़ावा

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए 'प्राकृतिक खेती पोर्टल' पर लगभग 24 हजार किसानों ने पंजीकरण किया है। इनमें से लगभग 10 हजार किसान 15 हजार 170 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। प्रगतिशील किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में शिक्षित करने के लिए गुरुकुल कुरुक्षेत्र, घरौंडा करनाल, हमेटी जींद तथा मंगियाना-सिरसा में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

सभी फसल एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलों की खरीद की जाती है। सरकार ने किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से पिछले 9 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में एम.एस.पी. पर फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले हैं। 

इसके अलावा, पिछले साल मानसून देरी से आने के कारण किसान को खरीफ फसलों की बिजाई के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने पड़े। इससे फसल की लागत बढ़ी। इसमें राहत के लिए सभी खरीफ फसलों के लिए हर किसान को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 1345 करोड़ रुपये का बोनस दिया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। पहले भू-मालिकों और काश्तकारों के बीच में जमीन के कब्जे तथा मुआवजे इत्यादि को लेकर विवाद होते रहते थे। 

अब कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया गया है। इसी प्रकार, हमने शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज कृषक पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने खेतों से गुजरने वाली बिजली की हाई टेंशन लाइनों के लिए मुआवजा नीति बनाई है। इसमें टावर एरिया की जमीन के लिए मार्केट रेट के 200 प्रतिशत व लाइन के नीचे की भूमि के लिए मार्केट रेट के 30 प्रतिशत मुआवजे का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार मेरा पानी-मेरी विरासत' योजना के तहत धान की जगह वैकल्पिक फसलें उगाने के लिए किसानों को 7 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना में 1 लाख 29 हजार किसानों के खातों में 148 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता डाली गई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हरियाणा सरकार – ओम प्रकाश धनखड़

पूर्व कृषि मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य है। किसानों को जोखिम फ्री बनाने के लिए भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं को लागू किया है। 

उन्होंने कहा कि झज्जर के आस-पास के क्षेत्र में जलभराव के कारण मछली पालन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। ओरनामेंटल मछली पालन का एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, विधायक श्री राजेश जून सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mohan Lal Badoli , Om Parkash Dhankhar , PM Kisan Samman Nidhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD