Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस की कुरीतियों तथा कुशासन का पर्दाफाश करें : रवि कांत शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 05 Aug 2013

Last updated on: Aug 05, 2013, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी, जिला नं. 2 की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष श्री रवि कांत शर्मा की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन (भाजपा पंजाब), सैक्टर 37 में सम्पन्न हुई।  बैठक का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पार्षद दल के नेता श्री अरूण सूद, जिला नं. 2 के प्रभारी श्री रामवीर भटटी, सह-प्रभारी श्रीमती अनिता चौधरी ने दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री चन्द्रशेखर, श्री प्रेम कौशिक, पूर्व प्रदेशाध्यक्षा एवं पूर्व महापौर श्रीमती कमला शर्मा, सचिव श्री रमेश कुमार निक्कू भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिला अध्यक्ष श्री रवि कांत शर्मा ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए जिला द्वारा समय-समय पर किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला इकाई द्वारा संगठन की रचना लगभग पूरी की जा चुकी है तथा समिति, मंडल तथा जिला स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाता है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पूरी तरह से कांग्रेस के खिलाफ है तथा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। देश को चलाने के लिए नीति और नीयत की जरूरत होती है जो कांग्रेस के नेतृत्व के पास नहीं है। उन्होनें पार्टी के कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस की कुरीतियों तथा कुशासन का पर्दाफाश करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को मूकदर्शक बनकर देखने की बजाय उनका समाधान करने की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हर क्षेत्र में विफल है और लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा करते हैं कि वे यहां के नागरिकों को समस्याओं से मुक्ति दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास उच्चतम कार्यकर्ता और विशाल जनाधार वाला नेतृत्व है और देश को पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं तथा उन उम्मीदों पर खरा उतरना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

जिला नं. 2 की कार्यकारिणी में जिला के उपाध्यक्ष श्री मोहिन्द्र अरोड़ा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका अनुबोधन जिला सचिव श्री संजीव वर्मा ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव पर गहन चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने कई संशोधन दिए। राजनीतिक प्रस्ताव में मुख्यरूप से चंडीगढ़ के महापौर के वार्ड (धनास व सैक्टर 25)की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की गई। धनास व सैक्टर 25 के कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि महापौर अपने वार्ड का दौरा नहीं करते और न हीं लोगों की समस्याऐं सुनने के लिए वो वह उपलब्ध होते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फोन करने पर फोन नहीं उठाते और अगर गलती से फोन उठा भी ले तो उनका व्यबहार ही ऐसा होता है कि कोई भी व्यक्ति उनको दोबारा फोन करने की गलती नहीं करता। इसलिए धनास और सैक्टर 25 में पीने के पानी कमी, बंद स्ट्रीट लाईट, जाम सीवरेज, सफाई व्यवस्था आदि हर तरह की मूलभूत सुविधाऐं की भारी कमी हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में ये बात सामने आई है कि भाजपा-अकाली दल पाषर्दों के वार्डों में विकास की गति बहुत तीव्र है और कांग्रेस शासित वार्डों की दुर्दशा है।

बैठक में प्रदेश सचिव श्री रमेश कुमार निक्कू ने सभी मंडल अध्यक्षों, प्रकोष्ठों एवं मोर्चों के अध्यक्षों से उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं समीतियों के गठन के बारे में चर्चा की। उन्होनें कहा कि सभी मंडल, प्रकोष्ठ एव मोर्चा अध्यक्ष अपनी समीतियों का विस्तार बूथ स्तर तक करें।बैठक में जिला महामंत्री श्री अरविन्द राणा, श्री विनोद सिसोदिया, श्रीमती सुनीता धवन, श्रीमती सुबीना बंसल, श्री अमित राणा, श्री रमेश सहोड़, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष मिश्रा, श्री गीता राम, श्री कृष्ण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Tags: sanjay tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD