Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित

जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया

Tarun Chugh, Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Sanjay Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 26, 2026, 10:13 IST

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश कार्यालय, सेक्टर-33 कमलम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रशिक्षण महा अभियान के तहत सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेना रहा। 

इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण महा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभियान के विभिन्न चरणों, कार्यप्रणाली और अपेक्षित परिणामों को स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को इसे गंभीरता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश से बाहर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को व्यापक अनुभव और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन मंच पर उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण महा अभियान के संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, सह-संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल एवं शक्ति देवशाली, तथा प्रदर्शनी के संयोजक रमेश सहोर भी बैठक में मौजूद रहे।बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान को संगठन की मजबूती का आधार बनाते हुए इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

 

Tags: Tarun Chugh , Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD