Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अपनी उत्कृष्ट खेल नीति से हरियाणा बना खेलों का पावर हाउस, जबकि पंजाब आया नशे की गिरफ्त में : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-4 का उद्घाटन किया

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Sanjay Tandon, H Rajesh Prasad, Chief Secretary Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 13:30 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपनी बेहतरीन खेल नीति के चलते आज हरियाणा खेलों का पावर हाउस बन गया है जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब नशे की गिरफ्त में है। हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े 11 साल में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने पर 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जिसके कारण हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान और तिरंगे झंडे की शान बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित खेल स्टेडियम में एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-4 के उद्घाटन अवसर पर उपस्थितगण को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचाने और उन्हें खेल से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम की थीम ‘बल्ला घुमाओ-नशा भगाओ’ की सराहना की। मुख्यमंत्री ने स्वयं बल्ला घुमाकर नशे की गेंद को भगाया। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाते हुए उनसे नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओलम्पिक-2036 में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य रखा है उसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए हरियाणा ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। राज्य में खेल सुविधाओं, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण व नवीन तकनीकों के उपयोग हेतु हरियाणा सरकार ने 2026-27 के बजट में आवश्यक प्रावधान किए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा विजन हर बच्चे को खेलों से जोड़ने, हर गांव में खेल का मैदान बनाने और आधुनिक तकनीकों को खिलाड़ियों तक पहुंचाने का है। हरियाणा में ओलंपिक, पैरालंपिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक के नकद इनाम और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों की उड़ानों को नई पहचान देने और उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए हमने 'हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021' लागू किए हैं।

इनके तहत खेल विभाग में 550 नए पद सृजित किए गए हैं और 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। खेल के दौरान खिलाड़ियों के चोट लगने पर उनके उपचार के लिए ताऊ देवीलाल खेल परिसर, पंचकूला में रिहैबिलिटेशन सेंटर शुरू किया गया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों के जिन विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पदक जीते उनको छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014-15 से अब तक 24 हजार छात्र खिलाड़ियों को 70 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल भावना और समर्पण को प्राथमिकता दें। एक खिलाड़ी का मैदान में उतरना, हर रोज कुछ नया सीखना और अपने आप को बेहतर बनाते हुए लक्ष्य के करीब पहुंचना ही सच्ची जीत होती है। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ता है तभी देश आगे बढ़ता है। जब युवा जीतता है तभी देश जीतता है और जब युवा सही रास्ते पर चलता है तभी देश का भविष्य उज्ज्वल होता है।

इस अवसर पर एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष व चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, जस्टिस राज मोहन, चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, पुष्पेंद्र व राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Sanjay Tandon , H Rajesh Prasad , Chief Secretary Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD