Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा, पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

श्रीनगर/जम्मू , 23 Dec 2014

Last updated on: Dec 23, 2014, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को आए चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर इतिहास रच दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस परिणाम में मुस्लिम बहुल कश्मीर घाटी तथा हिंदू बहुल जम्मू क्षेत्र के बीच फर्क साफ नजर आया। प्रदेश में कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई। 87 सीटों वाले विधानसभा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 28 सीटें जीतने में कामयाब रही, तो भाजपा ने जम्मू क्षेत्र की 25 सीटों पर कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) 15 सीटें ही जीतने में कामयाब रही। खुद उमर बीरवाह सीट से चुनाव जीते, लेकिन सोनवार से हार गए। नेकां की गठबंधन पार्टी कांग्रेस मात्र 12 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि पिछली बार उसने 17 सीटें जीती थी।

पूर्व अलगाववादी नेता सज्जाद लोन की पार्टी पीपुल्स कांफ्रेंस दो सीटों सहित निर्दलीय तथा छोटी पार्टियां कुल सात सीटें जीतने में कामयाब रही हैं।मोदी ने चुनाव परिणामों का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, "जम्मू एवं कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान लोगों का लोकतंत्र में भरोसा दिखाता है।" वहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस सफलता का श्रेय मोदी की छह महीने की सरकार की उपलब्धियों को दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "यह भाजपा और जम्मू एवं कश्मीर के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन है।"कश्मीर के जम्मू में थोड़ा प्रभाव रखने वाली भाजपा ने इस बार न सिर्फ अपनी सीटें बढ़ाई, बल्कि अधिकतम वोट प्रतिशत (23 फीसदी से अधिक) को बढ़ाने में कामयाब रही है। वर्ष 2008 में उसने 11 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार 25 सीटें जीतने में कामयाब रही। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुशासन प्रदान करने वाली सरकार के गठन में थोड़ा समय लगेगा।उनकी पार्टी के प्रवक्ता समीर कौल ने हालांकि कहा, "भाजपा के साथ गठबंधन को खारिज नहीं किया जा सकता।"

उन्होंने कहा, "यह खंडित जनादेश नहीं है। हालांकि यह हमारी उम्मीदों के अनुरूप भी नहीं है। जैसी हमने उम्मीद की थी, वैसा परिणाम नहीं आया है।"उन्होंने कहा कि पीडीपी सरकार बनाने को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। उन्होंने कहा, "हम ऐसे सरकार के बारे में विचार कर रहे हैं, जो एजेंडे पर आधारित हो। वह एजेंडा सुशासन का होना चाहिए।"पीडीपी नेता ने कहा, "इसमें थोड़ा वक्त लगेगा कि वह फॉम्र्यूला क्या होगा, जिससे सुशासन सुनिश्चित हो सके। हम थोड़ा समय लेंगे। हमें जल्दबाजी नहीं है।"उल्लेखनीय है कि भाजपा चुनाव मैदान में किसी वरिष्ठ नेता के चेहरे के साथ नहीं उतरी थी। इसके बदले पार्टी ने कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए मोदी को उत्तर के तौर पर पेश किया था। मोदी ने यहां छह चुनावी अभियानों को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने केवल विकास के मुद्दे को ही प्राथमिकता दी। उन्होंने भ्रष्टाचार तथा वंशवादी शासन पर भी निशाना साधा था। इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार के गठन के लिए सबसे बढ़िया गठबंधन भाजपा तथा पीडीपी का हो सकता है। उमर ने कहा, "मैं जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। लेकिन जो यह सोचते थे कि हमारी हालत बेहद बुरी होगी, वे गलत साबित हुए हैं।"मोदी लहर के रथ पर सवार भाजपा ने जम्मू क्षेत्र में 25 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को यहां मात्र छह सीटें ही मिली। वहीं कश्मीर घाटी में भाजपा को दो फीसदी मत मिले। भाजपा महासचिव पी.मुरलीधर राव ने कहा, "जीतने से ज्यादा महत्पूर्ण यह है कि राज्य में भाजपा की स्वीकार्यता में बेहद वृद्धि हुई है।"उन्होंने कहा, "हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह होगा कि हम आतंकवाद तथा अलगाववाद से किस प्रकार लडें़। जम्मू एवं कश्मीर अन्य राज्यों की तरह नहीं है। हमें उपलब्ध विकल्प देखने होंगे।"गठबंधन की संभावन पर भाजपा के जयनारायण व्यास ने कहा, "राजनीति हमेशा बृहद संभावनाओं का खेल होता है।"

 

 

Tags: PDP , Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD