Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अकाली भाजपा सरकार के यत्नों के कारण ही पंजाब शिक्षा में 13वें से पहले नम्बर पर पहुंचा-मलूका

SIKANDER SINGH MALOOKA
सिंकदर सिंह मलूका
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 30 Jul 2013

Last updated on: Jul 30, 2013, 00:00 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री सिंकदर सिंह मलूका ने क्षेत्र भुलथ के लोगों द्वारा बुरी तरह नकारे गये कांग्रेसी नेता द्वारा आदर्श स्कूलों संबधी केग द्वारा आडिट करवाए जाने की मांग को हास्यप्रद करार देते कहा है कि कांग्रेसी नेता पहले तोलो फिर बोलो का सबक सिखे । उन्होने कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में पहले स्थान पर आ गया है,जो कि कांग्रेस अगवाई वाली यूपीए सरकार ही कह रही है। उन्होने कहा कि खेहरा शायद अपनी कांग्रेस सरकार के समय की हालत ही बयान कर रहे है।

आज यहां जारी एक बयान में स. मलूका ने कहा कि खेहरा अपनी आदत अनुसार झूठ बोलने के लिए मजबूर है जबकि वास्तव तथ्य यह है कि कुल 41 आदर्श स्कूल सफलता पूर्वक चल रहे है उन्होने कहा कि जिन सात स्कूलों के बंद होने संबधी झूठ बोला गया है,वह बंद नही हुये बल्कि वहां प्रंबधकीय विभाग में खामिया थी,जिस कारण मनैजमैंट बदल दी गई है। उन्होने कहा कि गलत बात यह है कि कांग्रेसी कभी भी असल तथ्यों से परिचित नही होते। उन्होने कहा कि 2007 में जब अकाली भाजपा सरकार ने राज्य में बागडोर संभाली थी तो शिक्षा में पंजाब 13वें स्थान पर था,पर सरकार ने जहां 55 हजार अध्यापकों  की भर्ती की वहां स्कूलों में हर तरह की सुविधाओं में हर तरह का बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया गया। उन्होने कहा कि केन्द्रीय एंजेसी नेशनल यूनिवर्सिटी आफ एजुकेशनल प्लैङ्क्षनग एंड एडमिनीस्टे्रशन(नुपिया)द्वारा ही जारी की रिपोर्ट अनुसार पंजाब शिक्षा में पहले नम्बर पर आ गया है। इस के अतिरिक्त बुनियादी ढांच में भी यूपीए सरकार ने ही पंजाब को पहले स्थान पर घोषित किया है। कांग्रेस द्वारा आदर्श स्कूलों संबधी कैग द्वारा आडिट करवाने की मांग करने बारे स. मलूका ने कहा कि यह वही कैग है जिसने घोटालों की माँ कांग्रेस के कच्चे चिटठे खोल थे और यूपीए सरकार द्वारा अपनी जेबे भर कर देश के खजाने की तीन लाख करोड रूपये की लूट करने की बात सामने लाई गई थी। उन्होने कहा कि उस समय तो कांग्रेसियों को कैग अनावश्यक लग रही थी व आज उसकी आवश्यकता कैसे महसूस हो गई।

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD