पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिंकदर सिंह मलूका ने कहा कि स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन द्वारा गरीब परिवारों के मजबूत अदारे बनाकर उनको लाभदायक स्वै रोजगार ,स्किल अनुसार रोजगार के अवसर पैदा करके उनकी आय में वृद्धि करना और इसको स्थाई तौर पर यकीनी बनाना है । इस कार्यक्रम को लागू करने संबधी फंड केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा दिये जाते है जिसका अनुपात 75:25 का हैं इस कार्यक्रम अधीन गरीब लोगों के सैल्फ हैल्प गु्रप बनाए जाते है।उन्होने रिसोर्स बलाक स्टै्रटजी संबधी जानकारी देते हुये कहा कि यह स्टै्रटजी इस स्कीम का मुख्य अंग हेै और शीघ्र ही लागू की जाएगी इस अधीन पटियाला जिला का सन्नौर ब्लाक और संगरूर जिला का सुनाम ब्लाक चुना गया है व बाकी तीन जिलों के तीन ब्लाकों में 30:30 गांवों का कलस्टर लिया गया है रिसोर्स ब्लक के लिए यूपी की राजीव गांधी महिला विकास परियोजना,रायेबेरली से एम ओ यू भारत सरकार के निर्देशों अनुसार साईन किया गया है। एक जुलाई 2014 से इनके द्वारा पंजाब में कार्य शुरू किया जाएगा।पंजाब सरकार ने एन आर एल एम को लागू करने के लिए राज्य स्तर पर एक स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन सोसासटी का गठन मई 2011 में किया था यह पायलट प्रोजेैक्ट पंजाब राज्य के पांच जिलों गुरदासपुर,तरनतारन,फिरोजपुर,पटियाला व संगरूर)के 12 ब्लाकों में लागू किया जा रहा हैं।
इस स्कीम के कुल बजट का लगभग तीस प्रतिशत बजट टे्रनिंगों के लिए खर्च किया जाना है। इस वर्ष राज्य सरकार का बनता 25 प्रतिशत हिस्सा व पिछले दो वर्षो का हिस्सा भी इस वर्ष दौरान दिया जाना है। वर्ष 2012-13 दौरान कुल 250 नये सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाए गये है। वर्ष 2013-14 दौरान कुल 134 नये सैल्फ हैल्प गु्रप बनाये गये व 232 सैल्फ हैल्प ग्रुपों का रिवालविंग फंड 15000 रूपये प्रति गु्रप जारी किया गया है। वर्ष 2014-15 दौरान कुल 500 नये सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाये जाने है व स्कीम की गाईडलाईनों अनुसार उनक ो 15000 रूपये प्रति ग्रुप रिवालविंग फंड भी जारी किया जाना है इसके अतिरिक्त 300 ग्रुपों को रिवालविंग फंड दिया जाना है व इसके साथ ही 6 महीनें पुराने ग्रुपों को कम्यूनिटी इंवैसटमैंट फंड जोकि 50 हजार रूपये है दिया जाना हैं। अब तक कुल 48 गु्रपों को कम्यूनिटी इंैवैसटमैंट फंड दिया गया हैं।