Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भाजपा चंडीगढ़ ने राजनाथ सिंह 5 लाख एक हजार रुपये की राशि का चैक भेट किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 29 Jul 2013

Last updated on: Jul 29, 2013, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष श्री संजय टंडन के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह से मिला और उन्हें उत्तराखंड आपदा राहत कोष में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित की गई राशि का चैक भेट किया। प्रतिनिधिमंडल में श्री टंडन के साथ चंडीगढ़ प्रदेश की प्रभारी सुश्री आरती मेहरा, पार्टी महासचिव श्री प्रेम कौशिक, श्री रूपिन्द्र सिंह एवं श्री हरेन्द्र शलैच भी शामिल थे। प्रदेशाध्यक्ष श्री टंडन ने बताया कि चंडीगढ़ प्रदेश की भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए 5 लाख एक हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि यह राशि कार्यकर्ताओं ने घरों में जा-जाकर, शहर की कई मार्केटों में जा-जाकर किसी से 10 रुपये, किसी से 20 रुपये तो किसी ने 50 और 100 रुपये जमाकर के यह राशि एकत्रित की है। चंडीगढ़ वासियों ने इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी को राशि एकत्रित करने में पूरा सहयोग प्रदान किया है। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ आए हुए प्रतिनिधिमंडल का आभार प्रकट किया और साथ ही उन्होनें चंडीगढ़ के स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में मानव ही मानव के काम आ सकता है। जिस प्रकार से स्थानीय लोगों ने अपनी नेक कमाई से दान दिया है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी उन्हें धन्यवाद करती है। उत्तराखंड में हुई भीषण तबाही से हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। उन्होनें सुनिश्चित किया कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड आपदा राहत कोष में जितनी भी राहत सामग्री और धनराशि एकत्रित होगी, एक-एक पैसा व सामग्री उत्तराखंड में पीड़ितों तक पहुंचाई जायेगी। उन्होनें पुन: चंडीगढ़वासियों और प्रदेश के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

 

Tags: sanjay tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD