Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

किसानों को उनकी जमीन का असली मालिक बनाने में सर छोटू राम का महत्तवपूर्ण योगदान रहा : ओमप्रकाश धनखड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

भिवानी , 24 Nov 2014

Last updated on: Nov 24, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि, सिंचाई, पंचायत एवं पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने आज कहा कि किसान मसीहा दीनबन्धु रहबरे-आजम सर छोटूराम ने राजनीति में आते ही सबसे पहले किसानों को ऊपर उठाने का काम किया था तथा किसानों को उनकी जमीन का असली मालिक बनाने में सर छोटू राम का महत्तवपूर्ण योगदान रहा है।धनखड़ आज सर छोटूराम बाल विद्या मंदिर, दादरी जिला भिवानी में सर छोटूराम की 134वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम किसानों को हमेशा कहते थे कि मेरे भोले भाले किसान एक तो तुम बोलना सीख लो और एक परखना फिर देखो कोई तुम्हे धोखा नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के मार्गदर्शन में किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, जो किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सार्थक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि दीनबन्धु ने शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़पन को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। विद्यार्थियों को सर छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को साकार करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। आज समाज में कई सामाजिक बुराईयां पनपने लगी हैं जिनको दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। 

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD