पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। बंगाल सरकार के सूत्रों ने बताया, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आडवाणी की बीमार पत्नी कमला से भी मुलाकात की। बनर्जी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कांग्रेस नेहरू की विरासत में नई जान फूंकने के लिए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।