भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां सुबह के नाश्ते पर ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय व्यवसायियों के साथ मुलाकात में कहा कि भारत के विकास में क्वींसलैंड एक महत्वपूर्ण साझेदार बन सकता है। क्वींसलैंड के प्रीमियर कैंपबेल न्यूमैन की ओर से आयोजित मुलाकात में मोदी ने कहा, "सुशासन बदलाव की शुरुआत है।"उन्होंने व्यवसायियों से कहा, "क्वींसलैंड की खूबसूरती और मेहमान नवाजी ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को आकर्षित करती है।"मोदी नाश्ते के दौरान हर एक व्यवसायी के पास जाकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मिले।