Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वच्छ ऊर्जा के लिए वैश्विक प्रयास हो : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्बेन , 16 Nov 2014

Last updated on: Nov 16, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोर देते हुए कहा कि सभी के लिए सस्ती, सुनिश्चित एवं स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति सुलभ कराना हमारा प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। यह सभी देशों के लिए प्रमुख आर्थिक अवसर है। जी-20 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा पर प्रधानमंत्री ने कहा, "आइए हम सब मिलकर नवीकरणीय ऊर्जा खासकर सौर ऊर्जा के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा के लिए एक महत्वकांक्षी एवं नवाचारयुक्त प्रयास करें।"उन्होंने कहा, "गुजरात में कनाल टोप परियोजना काफी अच्छी साबित हुई है और इसने पानी की बचत भी की है।" उन्होंने कहा कि कार्बन की कीमतों का निर्धारण खासकर बिजली की सार्वभौमिक उपलब्धता वाले परिपक्व बाजारों में, नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित कर सकता है। मोदी ने कहा, "हम सब मिलकर सामूहिक शोध एवं विकास प्रयासों में सामूहिक रूप से भागीदार बनें और इन्हें सभी देशों तक पहुंचाएं। इसके लिए मैं स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान एवं विकास के लिए एक वैश्विक आभासी केन्द्र की स्थापना का प्रस्ताव रखूंगा जिसमें पर्याप्त सार्वजनिक निवेश हो जो स्वच्छ ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों से संबंधित सामूहिक परियोजनाओं, स्मार्ट ग्रिड एवं ऊर्जा दक्षता जैसे क्षेत्रों में धनराशि उपलब्ध कराएगा।" उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय आधार पर एक उत्कृष्ट आभासी केन्द्र की स्थापना की है, जिसमें सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी है। शोध परियाजनों की परख करने और उनके मूल्यांकन के लिए हम विख्यात विशेषज्ञों की टीम का चयन कर सकते हैं। इनके परिणामों को सभी देशों को उपलब्ध कराना चाहिए।" उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा के व्यापक प्रसार को सुनिश्चित करने की विकेन्द्रीकृत प्रक्रिया के तहत हमें धनराशि उपलब्ध कराने के लिए उन्नत वित्तीय मॉडल्स पर भी विचार करना चाहिए। 

मोदी ने कहा, "भारत जैसे देशों में ऐसे लोगों के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं जो स्वच्छ कोयला तकनीक में निवेश करने के इच्छुक हैं क्योंकि इस पर हमारी निर्भरता जल्दी ही कम नहीं होगी।" प्रधानमंत्री ने कहा कि परमाणु ऊर्जा एक सुरक्षित, विश्वसनीय और ऊर्जा का स्वच्छ स्रोत बन सकता है। यह हमारी मिश्रित जरूरतों का एक आवश्यक हिस्सा होगा। उन्होंने कहा, "ऊर्जा निष्पादन, स्वच्छ ऊर्जा का बेहतर स्रोत है। भारत में, उदाहरण के तौर पर इमारतों, घरेलू उपकरणों एवं औद्योगिक वस्तुओं के क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता तथा गुणवत्ता की तरफ लोगों का ध्यान जा रहा है। मैं आप सभी को भारत में इस क्षेत्र में आकर निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं।" मोदी ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव और खपत में मितव्ययता, ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में बेहतर प्रतिक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि जी-20 एक एकीकृत प्राकृतिक गैस बाजार को बढ़ावा देने में प्रभावी साबित हो सकती है। इससे न केवल गैस क्षेत्र में मुक्त व्यापार के अवसर सुनिश्चित होंगे बल्कि बाजारों का संचालन और भी बेहतर तरीके से होगा। 

 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD