भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विदेशों में जमा काले धन को वापस लाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले यहां विश्व के पांच राष्ट्रों के समूह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) की बैठक में इस मसले पर सहयोग के लिए अपील की। विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में लिखा, "जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विदेशों में जमा काले धन को वापस लाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है।"विदेश मंत्रालय से जारी ट्वीट के अनुसार, "जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा काला धन अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है।"