भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपना खाता खोला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 25वें आसियान शिखर सम्मलेन के आयोजन स्थल की एक तस्वीर भी साझा की।मोदी ने वेबसाइट पर अपनी पहली पोस्ट शेयर करने के बाद एक ट्वीट में लिखा, "हैलो वर्ल्ड! इंस्टाग्राम पर आकर अच्छा लग रहा है। मेरा पहला फोटो..यह आसियान शिखर सम्मेलन नेपेडा का है।"मोदी का उनके चाहने वालों ने इंस्टाग्राम पर स्वागत किया।एक प्रशंसक ने लिखा, "इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है सर। आपका दिन मंगलमय हो।"
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "आपकी नजरों से दुनिया को देखने की खुशी है।"तकनीक प्रेमी मोदी के ट्विटर पर 77.9 करोड़ और प्रधानमंत्री के विभाग अकाउंट पर 34.3 करोड़ प्रशंसक हैं।मोदी यहां बुधवार को 12वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वह दो दिवसीय दौरे के लिए 11 नवंबर को म्यांमार पहुंचे।मोदी इस समय तीन देशों म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की यात्रा पर हैं।