Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा प्रदेश में कृषि व्यवसाय घाटे का सौदा न रहे :ओम प्रकाश धनखड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जुलाना , 08 Nov 2014

Last updated on: Nov 08, 2014, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश में कृषि व्यवसाय घाटे का सौदा न रहे, इसके लिए प्रदेश के हर खेत में पर्याप्त सिंचाई पानी पहुंचाया जाएगा और यह कार्य आगामी पांच वर्षो में हर हाल में पूरा किया जाएगा। प्रदेश में पानी की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस पानी के सही वितरण की। इसके लिए राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक प्रयास करेगी।हरियाणा के कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने यह बात शनिवार को जुलाना में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक अच्छी सरकार का चुनाव बड़ी उम्मीदों के साथ किया है। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक नई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएगीं। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि व्यवसाय को मुनाफे का सौदा बनाने के लिए सरकार द्वारा सकारात्मक प्रयास किए जाएंगें ताकि किसानों की स्थिति को आर्थिक एंव सामाजिक दृष्टि से मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसान नई कृषि तकनीक अपनाएं और अपने कृषि उत्पाद को बेचने के लिए मंडी मैनेजमेंट की ओर भी ध्यान दें। इस कार्य के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को भ्रमित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा धान के निर्यात पर रोक लगा दी गई हैं, उन्होंने इसको कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा धान के निर्यात पर कोई रोक नहीं लगाई गई है बल्कि अब तक 18 लाख टन धान का निर्यात हो चुका है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनको फसलों के दाम दुनिया के किसी भी देश के किसान से कम नहीं बल्कि अधिक दिए जाएंगें। 

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे फसल की कटाई इस प्रकार से करें कि इसके भूसे को चारे के रूप में भी प्रयोग में लाया जा सके। गेंहू एंव धान के फाने न जलाएं। इनके जलाने से एक तरफ जहां चारा संकट पैदा होता है वहीं जमीन की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने वाले जीवाणु भी खत्म हो जाते है। जिससे कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को यह भी सलाह दी कि वे गेंहू धान की बजाए अपने खेत में बागवानी की कृषि को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम लगाने पर 70 प्रतिशत अनुदान तथा सोलर सिस्टम लगाने पर 30 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बागवानी के महत्व के बारे में किसानों को विस्तार से बताया और कहा कि अगर वे फसल प्रबंधन एवं बिक्री प्रबंधन करने के बारे में ध्यान दें तो कृषि क्षेत्र मुनाफे का सौदा बन सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा भी किसानों को पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। 

 

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD