Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

फोर्टिस में हुई पार्शियल नी रीप्लेसमेंट सर्जरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़, , 10 Jul 2013

Last updated on: Jul 10, 2013, 00:00 IST

घुटने के ऑस्टियोअर्थराइटिस से परेशान मरीजों के लिए अच्छी खबर है। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में पार्शियल नी रीप्लेसमेंट सर्जरी, जिसे यूनीकॉन्डायलर नी रीप्लेसमेंट भी कहा जाता है, को अंजाम दिया गया है। इस तरह की सर्जरी ट्राईसिटी में पहली बार अंजाम दी गई है। फोर्टिस में डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स व जॉइंट रीप्लेसमेंट के डायरेक्टर व हेड डॉ. हरसिमरन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टोटल नी रीप्लेसमेंट सर्जरी तो हुई है, लेकिन यह पहली बार है। 

मीडिया से मुखातिब डॉ. हरसिमरन अपने साथ सर्जरी कराने वाले दो पेशेंट्स- मोहाली के 66 वर्षीय कश्मीर सिंह और सहारनपुर के 72 वर्षीय बिहारीलाल को भी लाए थे। डॉ. हरसिमरन ने बताया कि पार्शियल नी रीप्लेसमेंट के लिए सर्जरी वक्त पर करानी बहुत जरूरी है। जॉइंट और बोन क्वालिटी बहुत खराब हालत में नहीं होनी चाहिए। सर्जरी के दौरान घुटने के सिर्फ खराब हो चुके हिस्से को बदला जाता है, इससे लिगामेंट्स और कार्टिलेज बच जाते हैं। इससे ऑपरेशन के बाद मूवमेंट बेहतर रहता है और मरीज चौकड़ी मारकर बैठ सकता है, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकता है।

फोर्टिस में कंप्यूटर की मदद से इस सर्जरी को अंजाम दिया जाता है। सर्जरी से पहले ही मरीज के घुटने की 3डी इमेज बनाकर जायजा लिया जाता है। इससे डैमेज्ड टिश्यू को परखने और उसे निकालने में मदद मिलती है। इस सर्जरी में रक्तस्राव कम से कम होता है, रिकवरी जल्द होती है। पेशेंट जल्द ही नॉर्मल एक्टिविटी लेवल तक पहुंच जाता है और पेनकिलर कम समय के लिए खानी पड़ती हैं। फिजिकल रीहैब के बाद पेशेंट अपने पैरों पर जल्द खड़ा हो सकता है।

इन्हें करानी चाहिए पार्शियल रीप्लेसमेंट

एडवांस्ड ऑस्टियोअर्थराइटिस की वजह से,

-क्वालिटी लाइफ, रोज की गतिविधियों में दिक्कत आ रही है

-अर्थराइटिस घुटने के एक हिस्से तक फैला है

-दर्द घुटने के बाहरी हिस्से या अंदरूनी हिस्से में है, पूरे घुटने में नहीं

-लिगामेंट्स को ज्यादा नुकसान न पहुंचा हो

फायदे

-सर्जरी के बाद दर्द कम

-कम सूजन

-हॉस्पिटल में कम वक्त के लिए रहना होगा

-आसान रीहैबिलिटेशन

 

Tags: fortis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD