Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने संपर्क संबंधी बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की समीक्षा के लिए उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री बुनियादी ढांचा, तटीय सुरक्षा, द्वीप विकास और पर्यटन के बारे में तटवर्ती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2014

Last updated on: Nov 05, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संपर्क संबंधी बुनियादी ढांचा क्षेत्रों - सड़क, रेलवे, जहाजरानी और नागर विमानन के लक्ष्‍यों को हासिल करने की दिशा में कार्य की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि संपर्क से जुड़े विभिन्‍न बुनियादी ढांचा क्षेत्रों का विकास एक-दूसरे से जुड़ा होना चाहिए और उनके बीच समन्‍वय होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे बुनियादी ढांचा, तटीय सुरक्षा, द्वीप विकास, पर्यटन, मनोरंजन और जैव विविधता के मुद्दों पर क्षेत्र में सभी तटवर्ती राज्‍यों के साथ एक विशेष बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सागरमाला परियोजना में ‘बंदरगाह विकास’ पर जोर देना चाहिए, जिसमें संपर्क के विभिन्‍न तत्‍व बंदरगाह, अंतर्राष्‍ट्रीय नौवहन, राजमार्ग और रेल संपर्क शामिल होंगे। रेलवे में सौ फीसदी एफडीआई की अनुमति देने के फैसले के बाद दस क्षेत्रों में 20 परियोजनाओं की एफडीआई के लिए पहचान की गई है। रेलवे ने विशेषकर नमक लाने-ले जाने के लिए नए डिब्‍बे तैयार किए हैं, जिससे लाने-ले जाने की क्षमता में 40 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी होगी। 

नागर विमानन क्षेत्र की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍यों को उनके क्षेत्र के भीतर बन रहे प्रस्‍तावित नए अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डों की व्‍यवहार्यता बनाए रखने के लिए सहयोगी बनाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने सिक्किम में पाकयोंग हवाई अड्डे का कार्य शुरू होने पर संतोष व्‍यक्‍त किया। गौरतलब है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दूसरा मार्ग शुरू हो जाने और सिक्किम को एक ऑर्गेनिक राज्‍य बनाने पर जोर देने के साथ, यह हवाई अड्डा हवाई सेवाओं की बड़ी मांग को पूरा करेगा। एक नई नागर विमानन नीति तैयार की जा रही है। 

प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान बार-बार इस बात पर जोर दिया कि मंत्रालयों के बीच तेजी से समन्‍वय कायम होना चाहिए और मुद्दों का हल निकलना चाहिए और एक निश्चित समय पर नतीजा दिखाई देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि उच्‍च स्‍तर पर फैसले लेने के मामले में अब कोई देरी नहीं की जाती है। उन्‍होंने कहा कि अब सभी बुनियादी ढांचा लक्ष्‍यों को हासिल करना संभव है। उन्‍होंने वरिष्‍ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि वे महीने में कम से कम एक बार सभी प्रमुख परियोजना स्‍थलों की साइबर यात्रा करें, ताकि वे कार्य की प्रगति पर नजर रख सकें। 

 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD