भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री संजय टंडन ने श्री राजविन्द्र सैनी एवं श्री हरमेश कुमार पूर्व सरपंच को पंचायती राज प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक श्री बलविन्द्र शर्मा ने पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह की सहमति से पंचायती राज प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। श्री बलविन्द्र शर्मा ने श्री राजविन्द्र सैनी एवं श्री हरमेश कुमार पूर्व सरपंच को सह-संयोजक और श्री सुरजीत सिंह पंच, श्री गुलजार सिंह पंच, श्री सुरजीत सिंह पूर्व पंच, श्री गुरमीत सिंह पंच, श्री मंगत सिंह पंच, श्री सुरमुख सिंह पंच, श्री जगतार सिंह पंच, श्री आनंद कुमार यादव पंच, श्री राजकुमार शर्मा पंच, श्री धरमेन्द्र पंच, श्री तरसेम शर्मा पंच, श्रीमती सुरिन्द्र कौर पंच, श्री ज्ञान चंद पंच, डॉ. आर.एस. धिमान पंच, श्रीमती नछतर कौर पंच, श्री सुच्चा सिंह पंच, श्री जंग बहादुर सिंह पूर्व पंच, श्री रमेश शर्मा पंच, श्री मलकीत सिंह पूर्व पंच, श्रीमती कुलदीप कौर नानकी पंच को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। प्रकोष्ठों के को-ओर्डिनेटर श्री सत्यवान शेरा ने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी और प्रकोष्ठ को ओर मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेयेंगे।