Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

महंगाई, देश की सुरक्षा, काले धन मामले में भाजपा सरकार फेल: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सीएम ने किसानों से साधा सीधा संवाद, पूछे हालात

महंगाई, देश की सुरक्षा, काले धन मामले में भाजपा सरकार फेल: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

अम्बाला , 05 Oct 2014

सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि महंगाई, देश की सुरक्षा और काले धन मामले में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। श्री हुड्डा ने कहा कि किसान की फसलों की कीमतें गिर रही हैं और आम आदमी की जरूरत की सभी वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं। वहीं देश की सीमा पर दुश्मन की फौज गोलियों की लगातार  बौछार किए जा रही है। श्री हुड्डा ने आरोप लगाया कि लोक सभा चुनाव से पहले 100 दिन में काला धन वापस लाने के मुद्दे पर सरकार ने मौन है। भाजपा की केंद्र सरकार को देश की जनता को इसका जवाब दे। मुख्यमंत्री हुड्डा रविवार को अम्बाला छावनी, शाहा, शहजादपुर में जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे  श्री हुड्डा का पानीपत में भी कांगे्रस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित दो  जनसभाओं को संबोधित किया।

सीएम ने किसानों से साधा सीधा संवाद, पूछे हालात

श्री हुड्डा ने सीएम ने किसानों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि प्रदेश में बरसात नहीं होने व सूखे हालातों में किसी की फसल तो नहीं सूखी ? तो आवाज आई कि बिजली नैं निहाल कर दिए नहीं तो बूरे हाल थे। हुड्डा ने कहा कि लोगों से सवाल किया कि हमारी सरकार के 9 साल में आपकी फसलों के पूरे दाम मिलते थे कि नहीं? लोगों ने दोनों हाथ खड़े कर कहा कि मौज हो रही थी। इस से पहले चौटाला और भाजपा के राज में मंडियों की क्या हालत थी? किसान ने कहा कि किसानों की बिरान माट होया करती लागत भी पूरी नहीं मिल्या करती। उन्होंने फिर पूछा अब क्या हाल है मंडियों में ?  किसानों ने कहा कि अब फिर वैसे ही दिन आते दिख रहे हैं, 4500 रुपए बिकने वाला धान 2200 भी मुश्किल से बिक रहा है। कर्जा न लौटाने पर हथकड़ी का कानून समाप्त किया और इसके साथ जमीन नीलामी का कानून भी समाप्त किया। देशभर में सबसे अच्छी भूमि अधिग्रहण नीति बनाई और इसे लागू भी किया, जिसकी प्रसंशा देश के दूसरे राज्यों ने भी की। 

सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनैलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला जनता जेल में शपथ लेने को बहका रहे हैं। भाजपा के भनुमति के कुनबे में सीएम पद के लायक कोई नेता नहीं है। दोनों ही पार्टियों के पास न कोई नीति है और न ही नीयत । बीजेपी के झूठे वादों की  कलई भी खुल चुकी है।  कांग्रेस पार्टी ने दस साल में प्रदेश के सभी वर्गों का विकास किया है और यह विकास आगे भी जारी रहे, इसके लिए जरूरी है कि आप तीसरी बार कंग्रेस सरकार बनाने का निश्चय करलें और कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने को जी जान से जुट जाएं । सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा ने कहा पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला कहते हैं कि उन्हें 3200 युवाओं को नौकरी देने पर सजा हुई। किसी ने आज से पहले सुना है कि नौकरी दी हो और सजा हो गई हो । सिलेक्शन किसी का ओर नौकरी चहेतों को दी तब हुई है जेल। चौटाला ने 3200 वास्तविक हकदारों के घरों के चिराग बुझाकर अपने चहेतों के घरों में रोशनी की है।  उन्होंने हाजिर लोगों से सवाल किया कि उन 3200  नौकरियों में आप में से किसी एक को भी रोजगार मिला?  लोगों ने कहा नहीं । उन्होंने कहा कि वे सब चौटाला के अपने आदमी थे और यही कारण है कि सजा हुई है।

जब बणी-बणाई सीएम जयललिता मुख्यमंत्री नहीं रह सकी तो . . . . . . . . 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चौटाला जनता को गुमराह कर रहे हैं कि वह जेल से ही सीएम पद की शपथ ले लेंगे। हुड्डा ने चुटकी ली जब बणी-बणाई सीएम जयललिता मुख्यमंत्री नहीं रह सकी तो सजा भुगत रहे चौटाला किस तरह सीएम बण सकै सै। उन्होंने कहा कि हां ओमप्रकाश चौटाला चाहे तो जेल में कैदियों की विधानसभा का गठित करलें, कैदियों को मंत्री बनाएं और खुद बन जाएं कैदियों के सीएम।

चौ. देवीलाल के नाम को कब तक भुनाएगा चौटाला परिवार 

सी.एम. हुड्डा ने कहा कि चौटाला और भाजपा को 1999 से 2005 तक की अपनी सरकार के काम बता कर लोगेां से वोट मांगने चाहिए। लेकिन दुख इस बात का है कि  वह देवी लाल के नाम पर आज तक वोट मांग रहे हैं। जनता इस हिसाब से वोट नहीं देगी, आपने स्वयं क्या किया जनता इसका आंकलन करती हैं। चौटाला  बीजेपी अपने उस छह साल के दौरान एक भी काम गिनाये तभी जनता घ्यान देगी । उन्होंने कहा कि जमीनों पर कब्जे करने के सिवाय  कोई काम किया हो तो बताएं ना!

इसा कोए माणस देख्या कोनी जो दो बार जन्मा हो

श्री हुड्डा ने कहा कि 25 सितंबर को जींद में रैली को देवी लाल के जन्मदिवस का रूप इनैलो ने मनाया । उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि करीब 2 साल पहले 1 नवंबर को देवी लाल का जन्मदिवस मनाया गया था। इस बार फिर 25 सितंबर को जन्मदिवस कैसे हो गया। सीएम हुड्डा ने कहा कि हमन् तो इसा कोए माणस देख्या कोनी जो दो बार जन्मा हो। उन्होंने कहा चौटाला अपने बुजुर्गों को तो कम से कम सम्मान दें और खासकर उन्हें जोकि स्वर्ग में हैं।हमारी सरकार चीनी राष्ट्रपति के स्वागत में थी, चीनी सैनिक गाड़ रहे थे भारत की जमीन पर झंडे

मोदी सरकार पर बरसते हुए सी.एम. हुड्डा बोले की भाजपा ने सी.एम. पद का कोई भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। प्रदेश में चुनाव से पहले इधर-उधर से जो कुनबा भाजपा ने इकट्ठा किया है वह चाइनीज  माल है। लोकसभा चुनाव से पहले केवल एक व्यक्ति विशेष के पक्ष में माहौल बनाया गया। बड़े-बड़े ख्वाब दिखाए गए कि पैट्रोल, डीजल, दूध, चीनी सबकुछ सस्ती हो जाएगी। मगर हुआ क्या। अब भाजपा सरकार को छह महीने हो गए हैं। पाक 147 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। जब देश के प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति का गुजरात में स्वगत कर रहे थे तब चानी फौजें हमारी सीमा में घुस कर हमारी धरती पर तंबू गाड रही थी। जो अभी हतारे देश की सीमा के भीतर कब्जा जमाए बैठे हैं। देश की जनता जवाब मांग रही है कि देश की सुरक्षा के इस मामले में सरकार क्या कर रही है। और दोनों पड़ौसी देशों की इस नापाक कारवाई का क्या जवाब दिया। सी.एम. ने कहा कि लोगों को दिखाया गया हसीन ख्वाब अब समाप्त होता जा रहा है जिसकी शुरूआत उत्तराखंड चुनावों से हो चुकी है जहां भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। मोदी सरकार ने आते ही आम आदमी की सवारी रेल का किराया बढ़ा दिया जिससे अब कोयला व फिर बिजली महंगी होगी। गैस सिलैंडर की कीमत हर महीने 10 रुपए बढ़ाने करा फैसला केंद्र सरकार ले चुकी है जो विधानसभा चुनाव खत्म होते ही लागू किया जाएगा। 

कहया, चिंता ना करियो तीसरी बार सरकार बणी तो पैंशन का ठाडा जोटा ओर मारद्यूंगा 

सी.एम. हुड्डा ने कहा कि 2005 से अब तक 10 वर्षों में उन्होंने प्रदेश की सूरत बदली है। आज अन्य राज्यों में हरियाणा के विकास का उदाहरण दिया जाता है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह लगातार तीसरी पर प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें। विपक्षी पाटीर्यों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो-भाजपा की सरकार में 1999 में वृद्घावस्था पेंशन 200 रुपये थी, छह साल बाद भी केवल 200  रुपये ही छोड़ गये। जनसभा में उपस्थित बूजुर्गों की तरफ इशारा करके कहा कि मैँ बूजुर्गों का सम्मान करना जानता हूं।  हमने  पैंशन को 200  रुपए से 1000 रुपए तक पहँूचाया है 1500 रुपए देण की घोषणा पानीपत रैली म्हैं करी थी पर इब कहूं सूं कि थारे से आशीर्वाद तीसरी बार सरकार बणीं तो उम्मीद तैं ज्यादा एक जोटा और मारद्यूंगा।  

कांग्रेस आई तो निर्मल बनेंगे मंत्री

अंबाला छावनी में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए सी.एम. हुड्डा ने कहा कि वह निर्मल सिंह ज्यादा से ज्यादा वोटों से जितवाएं। उन्होंने कहा तीसरी बार कांग्रेस सरकार आई तो निर्मल विधायक नहीं रहेगा वह आपकी सेवा करेगा। सी.एम. का इशारा था कि इस बार निर्मल सिंह को मंत्री पद अवश्य प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा निर्मल सिंह पिछला चुनाव हारने के बावजूद छावनी की जनता की सेवा में लगे रहें। 

विकास चाहिए तो इस जाम मास्टर तैं पिंड छुटवाल्यो

सी.एम. ने कहा अंबाला  छावनी से विधायक अनिल विज केवल 'जाम मास्टर ' है। छावनी की जनता ने उन्हें चुना था, मगर इसके बावजूद उन्होंने जनता की सेवा नहीं की। जाम लगाने से जनता की दर्द खत्म नहीं होता। वह आज तक एक बार भी जनता की समस्या को लेकर उनके पास नहीं आए न ही उन्होंने कोई लिखित मांग उनसे की। उन्होंने कहा कि  विकास चाहिए तो इस जाम मास्टर तैं पिंड छुटवाल्यो । हुड्डा ने कहा कि जाम मास्टर के बावजूद  छावनी के विकास में 2005 से अब तक 843.56 करोड़ की राशि खर्च की गई है।

 

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD