Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, विशेष पैकेज की मांग

Bhupinder Singh Hooda, Congress, Haryana Congress, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:08 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बाढ़ ने किसानों की फसलों, मकानों और रोजगार को भारी नुकसान पहुंचाया है। 

उन्होंने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। हुड्डा ने ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए प्रति एकड़ 60 से 70 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। 

मैं केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए विशेष पैकेज की मांग करता हूं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है और संकट के समय लोगों को अकेला नहीं छोड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी बताया कि 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू हो रही है। 

सरकार मार्केट दाम को कम करे ताकि किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने छोटी औद्योगिक इकाइयों के पलायन और बंद होने की समस्या पर भी चिंता जताई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि छोटे उद्योग हरियाणा की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन मौजूदा नीतियों के कारण ये या तो बंद हो रहे हैं या अन्य राज्यों में जा रहे हैं। 

कांग्रेस इस मुद्दे पर भी प्रभावित लोगों की आवाज उठाएगी और उनकी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देरी हो रही है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें। 

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेंगे। ग्रामीणों ने भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने अपनी समस्याएं रखीं और सरकारी सहायता की कमी की शिकायत की।

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda , Congress , Haryana Congress , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD