Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

देश में स्वर्णकारों की हड़ताल से लाखों लोग हो गए बेरोजगार-भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

पूर्व सीएम बोले- बीजेपी सरकार की तानाशाही से स्वर्णकार हताश,एक महीने से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की हरियाणा व केंद्र सरकार ने नहीं ली सुध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 08 Apr 2016

Last updated on: Apr 08, 2016, 00:00 IST

देश में पिछले सवा महीने से स्वर्णकारों की हड़ताल से ना केवल स्वर्णकार घर से बेघर हो गए बल्कि उनके साथ जुड़े लाखों लोग बेरोजगार व भूखमरी के कगार पर आ गए l आभूषण एक आदमी तैयार नहीं कर सकता इसके लिए इसमें कई लोग शामिल होते है उपरोक्त शब्द हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दि ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार सुमन भटनागर की धर्मपत्नी रजनीश भटनागर के निधन पर परिवार को सांत्वना देने के बाद पत्रकारों को कहे l इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री फूलचंद मुलाना,पूर्व राजस्व मंत्री निर्मल सिंह,एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य,कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव बलवंत गुप्ता,मुख्यमंत्री के पूर्व मिडिया कॉर्डिनेटर बिट्टू चावला,कोपरेटिव सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन तेजप्रकाश अंटाल,धर्मपाल कालिया,महिंद्र भटनागर मौजूद थे l

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा की आज सरकार तानाशाही पर उतर आई है हिटलरशाही पर उतर आई है और उन्हें स्वर्णकारों की भूख हडताल नजर नहीं आ रही स्वर्णकारों से जुड़े वह लाखों कारीगर नजर नहीं आ रहे जिनसे उनके परिवार की अजीविका चलती है l उन्होंने कहा जो सोच औरंगजेब की थी वही सोच हरियाणा व केंद्र में बीजेपी सरकार की है l हुड्डा ने कहा की आज देश की जनता अपने उस फैंसले पर पछता रही है जिस घड़ी उन्होंने बीजेपी सरकार बनाने का फैंसला लिया उन्होंने कहा जिस राजा को अपनी प्रजा की चिंता नहीं है उस राज को लोकतंत्र नहीं कहा जा सकता वह तो डिक्टेटरशीप है l वही,हुड्डा ने हरियाणा में हुए जाट आन्दोलन पर दो टूक कहा की अभी प्रदेश की जनता को और सच्चाई का पता चलेगा उन्होंने कहा जिस हरियाणा को उन्होंने अपने खून से सींचा उस हरियाणा को इस सरकार ने खत्म कर दिया भाईचारा को खत्म कर दिया उन्होंने एक बार फिर यही कहा जो हरियाणा में दंगे हुए उसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के जज करें l 

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD