Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युवाओं की शक्ति से बदलेगा विश्व : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

न्यूयार्क , 28 Sep 2014

Last updated on: Sep 28, 2014, 00:00 IST

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में स्वच्छता के किए उल्लेख को न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क में भी दोहराया। उन्होंने युवाओं के 'कर सकने' वाले रवैये की तारीफ की। मोदी ने शनिवार को कहा कि युवाओं की ताकत विश्व को बदलेगा।वह उन लोगों को संबोधित कर रहे थे, जो विश्व भर में स्वच्छता और गरीबी के खिलाफ अभियान चला रहे वेबसाइट 'ग्लोबल सिटिजन' के सदस्य के रूप में जमा हुए थे। उन्होंने ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल को अंग्रेजी में संबोधित करते हुए कहा, "आप न्यूयार्क में कैसे हैं?"इसके साथ ही उन्होंने टेलीविजन, स्मार्टफोन, टेबलेट और लैपटॉप पर इस कार्यक्रम को देख रहे लोगों का भी अभिनंदन करते हुए कहा, "नमस्ते!"उन्होंने कहा, "मैं बंद कमरे में नहीं बल्कि इस खुले मंच का हिस्सा बन कर प्रसन्न हूं।"मोदी ने युवाओं को 'उम्मीद' करार देते हुए कहा कि वे विश्व को बदल देंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस पार्क में उम्मीद की लहर महसूस कर सकता हूं। आपके बीच मैं भविष्य को लेकर आश्वस्त हूं।"प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ लोग मानते हैं कि विश्व बुजुर्गो की बुद्धिमत्ता से बदलता है। मुझे लगता है कि युवाओं का आदर्शवाद, नवाचार, ऊर्जा और कर सकने का रवैया ज्यादा शक्तिशाली है।"मोदी ने कहा कि युवा हर किसी की आंख में उम्मीद की किरण लाएंगे और उनके स्वच्छता व पेयजल की समस्या को दूर करने के प्रयास का आने वाले समय में बड़ा प्रभाव होगा। 

उन्होंने कहा, "यह उम्मीद भारत में भी है। 80 करोड़ युवाओं ने हमारे देश को बदलने के लिए हाथ मिलाया है। हर किसी के दिल में विश्वास की खुशी है। लोगों को गरीबी से निकालिए। सभी तक पेयजल और स्वच्छता पहुंचे। सभी तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचे। हर किसी के सिर पर एक छत हो।"उन्होंने कहा, "मैं आपको सलाम करता हूं, मैं दोहराता हूं, मैं आपको सलाम करता हूं। मुझे आप पर गर्व है, आपके परिवार को आप पर गर्व है, आपके दोस्तों को आप पर गर्व है।"गौरतलब है कि मोदी पांच-दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार देर शाम अमेरिका पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को अपना पहला भाषण दिया। 

 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD