Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

परिवहन वैकल्पिक व्यवस्था को होगी यूटीएमए की स्थापना : सुधीर

शिमला-धर्मशाला में पीआरटी पॉड स्थापित करने के लिए होगा सर्वेक्षण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 21 May 2013

Last updated on: May 21, 2013, 00:00 IST

शहरी विकास एवं आवास मंत्री, श्री सुधीर शर्मा ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में पीआरटी एवं रज्जू मार्ग जैसी परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शहरी सचल परिवहन प्राधिकरण (यूएमटीए) स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है ताकि शहर में रहने वाले लोगों को परिवहन की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध हो सके। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में राजधानी शिमला एवं धर्मशाला में बढ़ते वाहनों के दबाब को कम करने के लिए परिवहन के वैकल्पिक साधन विकसित करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है तथा इन शहरों में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) पॉड स्थापित करने के लिए सर्वेक्षण करवाया जा रहा है ताकि इस महत्वपूर्ण योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके।उन्होंने कहा कि लंदन के हिथरो एयरपोर्ट में आधुनिक पीआरटी प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रयोग किया जा रहा है तथा इसी तर्ज पर प्रदेश के विभिन्न शहरों में पीआरटी प्रणाली को लागू करने के लिए संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पीआरटी पॉड शहरी क्षेत्रों में वैकल्पिक परिवहन का बेहतर साधन बन सकता है जोकि बैटरी से चलने वाला चालक रहित वाहन है, जिसके लिए कम स्थान भी लगता है और  प्रदूषण फैलने की कोई संभावना नहीं होती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन उद्योग को व्यवहारिक एवं आकर्षक बनाने के लिए मुख्य पर्यटक स्थलों पर रोप-वे, स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) तथा मैटीरियल रोपवे का निर्माण किया जाएगा ताकि प्रदेश में पर्यटकों का आवागमन बार-बार हो सके और लोगों को और अधिक रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के भीड़ वाले शहरों एवं पर्यटक स्थलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा भी प्रदान की जा सके।

 

Tags: sudhir sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD