Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

 

धर्मशाला विस क्षेत्र में युवाओं के लिए विकसित किए जाएंगे खेल मैदान: सुधीर शर्मा

योल-बनोरड़ू-बरवाला सडक का लोकार्पण, ढगवार में खेल मैदान की नींव

Sudhir Sharma Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Jan 2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जनता के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी। सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में योल-बनोरड़ू-बरवाला सडक का लोकार्पण किया। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है। सुधीर शर्मा ने इसी बीच बरवाला और ढगवार में बनने वाले खेल मैदानों की भी नींव रखी।  

ढगवार में 22 कनाल पर बनने वाले खेल मैदान का भी शिलान्यास किया। इन मैदानों पर 25 लाख रुपए प्रति मैदान खर्च होंगे। इसके उपरांत उन्होंने दाड़ी में बाइस लाख रुपए से बनाए गए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के शिकायत निवारण कक्ष एवम कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। दोपहर बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में नेत्र मोबाइल इकाई के विश्राम गृह व प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। 

ढगवार पंचायत में अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि मिल्क प्लांट की अपग्रेडेशन के बाद इस पंचायत में 22 कनाल जमीन पर खेल मैदान का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को सुधीर शर्मा ने ढगवार पंचायत में खेल मैदान का शिलान्यास किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि ढगवार मिल्क प्लांट की अपग्रेडेशन, ढगवार-मसरेहड़ सडक के साथ ही यह खेल मैदान तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 10 लाख की राशि जारी हुई है। 

जरूरत पडने पर और मदद दी जाएगी। चकवन ढगवार में जिस स्थान पर खेल मैदान बनाया जा रहा है, वहां तक रोड भी बनाया जाएगा। यही नहीं, ढगवार से मसरेहड़ के लिए बनने वाली सडक भी कहीं न कहीं इस खेल मैदान के लिए सुगम रहने वाली है। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा हलके की हर पंचायत में एक अच्छा खेल मैदान होना चाहिए। इसके लिए वह प्रयासरत हैं।  उन्होंने कहा कि मांझी खड्ड के तटीकरण के लिए 10 करोड़ की राशि आ गई है। 

तटीकरण के साथ मांझी खड्ड के किनारों को बेंच, गजीबो व साइकिलिंग रोड से सुंदर बनाया जाएगा। दाड़ी-मनेड-बगली सडक पिछली सरकार के कार्यकाल में ठप थी, उसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया गया है। पास्सू  व निचले पास्सू में मांझी खड्ड पर पुल बनाया जा रहा है। मांझी, चरान, मनूणी व सराह खड्डों में बरसात में टूटी कूहलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है। 

उन्होंने पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला-सकोह, धर्मशाला-पालमपुर समेत अन्य लिंक रोड किनारे ड्रेनेज बनाएं। लोग लगातार इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सर्दी में जलशक्ति विभाग को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में भी रियल टाइम वाटर क्वालिटी मानीटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें। 

किसी तरह की विभागीय कोताही सहन नहीं होगी। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी कहा है कि वह आपदा प्रबंधन के बचे कार्यों में तेजी लाए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के अलावा बीडीसी के वाइस चेयरमैन विपिन डोगरा,  मुख्य अभियंता लोक निर्माण , मुख्य अभियंता विद्युत विभाग, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग, खंड विकास अधिकारी आदि गणमान्य मौजूद रहे।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD