Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

कालका से प्रदीप चौधरी बड़े मार्जन से जीत दर्ज करेगें- एनके शर्मा

कालका से प्रदीप चौधरी बड़े मार्जन से जीत दर्ज करेगें- एनके शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कालका , 15 Sep 2014

Last updated on: Sep 15, 2014, 00:00 IST

कालका विधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी व मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी की आगामी चुनावों में बड़े मार्जन से जीत होगी,क्योंकि प्रदेश की जनता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। आज यदि कांग्रेस खत्म होगी, तभी तो हरियाणा की तरक्की होगी। उक्त बात पंजाब के सीपीएस व डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा ने सोमवार को पिंजौर, रायतन, दून, मोरनी ब्लॉक व रायपुररानी ब्लॉक के इनेलो कार्यकत्र्ताओं के साथ हुई बैठकों में बोलते हुए कहीं। इस दौरान उनके साथ कालका से इनैलो विधायक प्रदीप चौधरी भी मौजूद थे। इन बैठकों में बोलते हुए एन.के शर्मा ने कहा कि एच.एम.टी फैक्टरी पर कांग्रेस सरकार का भेदभावपूर्ण रवैया रहा, जिसके चलते फैक्टरी बंद  होने को है, वहीं कर्मचारियों की सैलरी तक नही मिल रही है। एच.एम.टी कंपनी पर पंजाब के कुछ छोटे प्रोजैक्ट भी निर्भर करते है और कंपनी की बिगड़ती हालात के चलते इससे से जुड़े लोग प्रभावित हो रहे है। 

शर्मा ने इस दौरान कार्यकत्र्ताओं से चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई और कहा कि कार्यकत्र्ता वोट सूची को पढ़े और अच्छे से परखने के बाद उसमें जाली वोट देखें, क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार रही है और ऐसे में इनके लोग जाली वोट बनवा सकते है, उन वोटों को कटवाने के साथ ही पार्टी प्रचार को ईमानदारी और आपसी मनमुटाव मिटाकर आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि हमें नेता गिरी छोडक़र एक काम कार्यकत्र्ता बनकर  काम करना होगा। चुनावों तक मैं अपनी टीम के साथ पंचकूला जिला में इनैलों के पक्ष में हर वोट डलवाने के लिए आपके बीच में रहूंगा और इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी प्रचार में आएगें, जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी, आप मुझे कभी भी बुला सकते है, मैं इनैलों प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में पडऩे वाले हर वोट के लिए आपके साथ कहीं भी जाने को तैयार हूं।  इन बैठकों में इनेलो विधायक प्रदीप चौधरी कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव में एक महीना बचा है और चुनाव में हमारी जीत का आधार कार्यकत्र्ता होगा, हमारे बीच बैठकों का दौर बहुत हो चुका है। अब हमें हर वोट के लिए मेहनत करनी होगी और इसके लिए कार्यकत्र्ताओं पर बहुत कुछ निर्भर करता है।

प्रदीप चौधरी ने चुनावी कार्यक्रमों के लिए रणनीति बनाते हुए कहा कि 16 सितम्बर को मोरनी के बाड़ीवाला, बालदवाला, तूरों सहित कई गांवों में सुबह 9 बजे से शाम तक कार्यक्रम है और वहीं 17 सितंबर को दून, 18 को रायतन व 19 को दून क्षेत्र में कार्यकत्र्ताओं चुनावों कार्यक्रम बनाए और बाकी भी सभी कार्यकत्र्ता अपने गांवों, कस्बों में कार्यक्रम आयोजित करें। प्रदीप चौधरी ने कहा कि हमारें कालका शहर में बहुत बडिय़ा जनसंपर्क अभियान चल रहा है और पिंजौर में भी हमें बड़ी मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा, एस.पी अरोड़ा, रामप्रताप भौंरिया, मान सिंह, हरदीप मैहता, गफूर मोहम्मद, बलवंत भींवर, जरनैल सिंह, लाभ  सिंह, महेन्द्र लाकड़ा, पार्षद सुरजीत कौर, निर्मला  प्रजापति, अंजू दहिया, गुरभाग धमाला, नरंगा नैब सहित काफी संख्या में इनेलो कार्यकत्र्ता, पदाधिकारी व नेता मौजूद थे।   

 

Tags: pardeep chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD