Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

भाजपा सरकार में कांग्रेस से भी बदत्तर हालात: प्रदीप चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिंजौर , 25 Dec 2015

Last updated on: Dec 25, 2015, 00:00 IST

शुक्रवार को इनेलो के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने पिंजौर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदीप चौधरी पिंजौर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे। पूर्व विधायक ने कहा भाजपा सरकार की गलत एवं जनविरोधी नीतियों का नतीजा है कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय से भी बदत्तर हालात बने हुए हैं। लोगों को महसूस हो रहा है कि भाजपा को सत्ता देकर उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई है। भाजपा को सरकार चलाना ही नहीं आता और शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि अधिकतर सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम शून्य या 2 से 10 प्रतिशत तक बच्चे ही पास हुए हैं जबकि प्रदेश में केवल एक तिहाई बच्चे ही उत्तीर्ण हो पाए हैं।

इनेलो नेता ने कहा कि ये सब सरकार की गलत शिक्षा नीतियों का नतीजा है, प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध, बिजली, खाने-पीने की वस्तुओं के मूल्य बढऩे से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, किसानों को बीज, खाद और फसलों के उचित मूल्य नहीं मिल पा रहे, प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। सरकार धान घोटाले के अलावा कई घोटाले कर रही है आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इनेलो ने बढ़े हुए बिजली रेटों के विरुद्ध गत माह से शक्ति भवन पंचकूला के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा हुआ है। उन्होने कहा लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, आगामी आम चुनावों में इनेलो सरकार पुन: सत्ता में आएगी तब जाकर जन-मानस की समस्याओं का निदान हो पाएगा।

 

Tags: Pardeep Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD