दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, मोदी ने किया स्वागत
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 05 Sep 2014
Last updated on: Sep 05, 2014, 00:00 IST
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट अपने भारत दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री टोनी एबट आपका हार्दिक स्वागत! मुझे भरोसा है कि आपकी यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मजबूती मिलेगी।"स्वागत से अभिभूत ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एबट ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की ओर से शानदार आधिकारिक स्वागत।"इससे पहले नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, कोयला एवं नवीन नवीनीकरण ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने उनकी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, "भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊर्जा देने के लिए तैयार हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष का औपचारिक स्वागत करेंगे। एबट गुरुवार को मुंबई पहुंचे थे।