Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रधानमंत्री ने 765 केवी की रांची-धर्मजयगढ़-सिपत पारेषण लाइन राष्ट्र को समर्पित की

3x660 मेगावॉट के उत्तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 21 Aug 2014

Last updated on: Aug 21, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्‍सों को एक-दूसरे से जोड़ने वाली 765 केवी की रांची-धर्मजयगढ़-सिपत पारेषण लाइन राष्ट्र को समर्पित की। रांची के धु्रवा स्थित प्रभात तारा में इस पारेषण संपर्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। श्री नरेंद्र मोदी ने एनटीपीसी के 3x660 मेगावॉट के उत्तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पर कामकाज का शुभारंभ भी किया। झारखंड के राज्‍यपाल श्री सैयद अहमद, झारखंड के मुख्‍यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद, बिजली राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र प्रधान और सामाजिक न्‍याय व सशक्‍तीकरण राज्‍य मंत्री श्री सुदर्शन भगत इस मौके पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत को एक विकसित राष्‍ट्र के तौर पर उभरना है तो देश का कोई भी हिस्‍सा कमजोर और अल्‍प विकसित नहीं रह सकता। उन्‍होंने कहा कि पूर्वी भारत अल्‍प विकसित रहा है, जबकि उत्‍तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्‍सों में संतुलित विकास होना चाहिए ताकि देशभर में आम जनता को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि खनिजों पर रॉयल्‍टी दरें बढ़ाने के लिए कैबिनेट द्वारा कल लिए गए निर्णय से झारखंड काफी लाभान्वित होगा। श्री नरेंद्र मोदी ने यह भी घोषणा की कि जगदीशपुर-फूलपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन का काम जल्‍द ही शुरू होगा, जो पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत बन जाएगा।

उत्‍तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर संयंत्र पर काम का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे न केवल झारखंड, बल्कि देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में भी अंधेरा खत्‍म हो जाएगा। इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय बिजली राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैसे तो झारखंड में एनटीपीसी परियोजना पर काम तकरीबन दस साल पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन कोयला लिंकेज के अभाव और कई अन्‍य मुद्दों के चलते यह बिजली परियोजना पिछले दस वर्षों में शुरू नहीं हो पाई। श्री गोयल ने यह भी घोषणा की कि केंद्र सरकार राज्‍य के किसानों को अलग सहायक लाइन मुहैया कराने को इच्‍छुक है। झरिया कोलफील्‍ड में भूमि के नीचे लगी आग का जिक्र करते हुए श्री गोयल ने घोषणा की कि केंद्र सरकार इस आग को नियंत्रण में रखने के लिए 100 करोड़ रुपए देगी। उन्‍होंने चिंता जताते हुए कहा कि कोयले के विशाल स्‍टॉक के बावजूद झारखंड को पर्याप्‍त ऊर्जा नहीं मिल रही है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि राज्‍य को जल्‍द ही पर्याप्‍त मात्रा में बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी जिससे इस प्रदेश के हर क्षेत्र को लगातार बिजली आपूर्ति संभव हो पाएगी। इससे झारखंड के समग्र विकास का नया युग शुरू होगा। 

765 किलोवाट की रांची- धर्मजयगढ़- सिपत अंतर-क्षेत्रीय पारेषण लाइन :- पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इं‍डिया लिमिटेड ने 1600 सौ करोड़ रूपये की कुल लागत से 765 किलोवाट की रांची-धर्मजयगढ़ सिपत अंतर-क्षेत्रीय पारेषण लाइन को लागू किया है। 392 किलोमीटर की यह लाइन डीवीसी की उत्‍पादन परियोजनाओं से जुड़ी पारेषण योजना का हिस्‍सा है, ताकि पूर्वी क्षेत्र से भारत के पश्चिमी क्षेत्र को बिजली दी जा सके। 765 किलोवाट के दो नये उपकेन्‍द्र झारखंड के रांची तथा छत्‍तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ में बनाये गये हैं। परियोजना के लाभों में पूर्वी क्षेत्र की अंतरक्षेत्रीय क्षमता को पश्चिमी क्षेत्र से जोड़ना है ताकि बिजली की उत्‍पादन उपलब्‍धता और प्रत्‍येक क्षेत्र में लोड की मांग के अनुसार पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्र के बीच शेष बिजली का आदान-प्रदान हो सके। झारखंड में एनटीपीसी का उत्‍तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्‍ट : राज्‍य में अपने किस्‍म की पहली एनटीपीसी परियोजना पर्यावरण संगत तथा बिजली उत्‍पादन के लिए अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी पर आ‍धारित है। एनटीपीसी में पहली बार निम्‍न इकाईयों में एयर फोल्‍ड कंडेशर्स चिन्हित किये गये हैं ताकि संस्‍थान बिजली इकाईयों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। 

भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 मार्च 1999 को परियोजना का शिलान्‍यास किया था। कुछ तकनीकी कारणों से काम शुरू नहीं हो सका। बाद में विनिवेश संबंधी मं‍त्रिमंडल की समिति ने 30 फरवरी 2013 को उत्‍तर कर्णपुरा परियोजना को मंजूरी दी और सिद्धांत रूप में यह निर्णय किया गया कि परियोजना के लिए मूल कोल लिंकेज बहाल किया जाये। कोयला मंत्रालय ने मई 2013 में कोल लिंकेज बहाल किया और यह निर्धारित किया की 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कोयले की सप्‍लाई शुरू हो जायेगी। एनटीपीसी ने परियोजना कार्य शुरू करने संबंधी आवश्‍यक कदम उठाए हैं ताकि उत्‍तर कर्णपुरा परियोजना तेजी से लागू की जा सके। इसके लिए फरवरी 2014 में ईपीसी (इंजीनियरिंग उगाही तथा निर्माण) पैकेज भेल (बीएचईएल) को दिया गया। सभी इकाईयां सुपर क्रिटिकल टेक्‍नोलॉजी आधारित हैं यह टेक्‍नोलॉजी कारगर तथा बिजली उत्‍पादन के लिए पर्यावरण संगत है। एनटीपीसी अपने विभिन्‍न बिजली केन्‍द्रों से झारखंड को 298 मेगावाट बिजली की सप्‍लाई कर रही है। इसके अतिरिक्‍त ऊर्जा मंत्रालय ने झारखंड के लिए एनटीपीसी की नई तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं से 354 मेगावाट का आवंटन किया है। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD