Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने देश में निर्मित युद्धपोत आईएनएस कोलकाता राष्‍ट्र को समर्पित किया

आईएनएस कोलकाता राष्‍ट्र के ''बुद्धि बल'' का प्रमाण है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मुबंई , 16 Aug 2014

Last updated on: Aug 16, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश में निर्मित युद्धपोत आईएनएस कोलकाता राष्‍ट्र को स‍मर्पित किया। युद्धपोत के जलावतरण के बाद मुम्‍बई में नौसेना गोदी में नौसेना के अधिकारियों और नाविकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आईएनएस कोलकाता को राष्‍ट्र के ''बुद्धि बल'' का प्रमाण बताया। उन्‍होंने कहा कि भारत का लक्ष्‍य ऐसी रक्षा क्षमता हासिल करने का है कि कोई उसकी ओर बुरी नज़र से न देख सके। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस बात पर बल दिया कि सशस्‍त्र सेनाओं के लिए जितना महत्‍वपूर्ण बाहुबल है उतना ही महत्‍वपूर्ण ''बुद्धि बल'' यानी वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमता है। प्रधानमंत्री ने आईएनएस कोलकाता को सबसे बड़ा स्‍वदेशी रक्षा उत्‍पादन बताया। उन्‍होंने कहा कि ''इस जहाज को राष्‍ट्र को समर्पित करते हुए हम विश्‍व को अपने ''बुद्धि बल'' और विनिर्माण क्षमताओं से अवगत करा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम महाराष्‍ट्र में हों और नौसेना की बात कर रहे हों तो ऐसे में छत्रपति शिवाजी को स्‍मरण किए बिना नहीं रहा जा सकता, जो एक महान मराठा सम्राट थे जिन्‍होंने नौ सेना को भारत के समुद्री व्‍यापारिक हितों के लिए एक महत्‍वपूर्ण साधन समझा था। उन्‍होंने कहा कि आज समुद्री सुरक्षा वैश्विक व्‍यापार का एक महत्‍वपूर्ण पक्ष है, और भारत वैश्विक व्‍यापार को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि आईएनएस कोलकाता एक महत्‍वपूर्ण संचार प्‍लेटफार्म है और यह समुद्र में भारत के व्‍यापारिक हितों को बढ़ावा देने में उपयोगी सिद्ध होगा। 

प्रधानमंत्री ने समुद्री रक्षा प्रतिष्‍ठानों के लिए हाल में बजट में किए गए प्रावधानों की चर्चा की और कहा कि भारत में विनिर्माण सुविधाओं के लिए दुनियाभर से सर्वोत्‍कट हथियार और उपकरण विनिर्माओं को आमंत्रित किया जायेगा और एक दिन आयेगा कि भारत रक्षा उत्‍पादन के क्षेत्र में आत्‍म-निर्भर बन जायेगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं की वीरता की सराहना की और जवानों को आश्‍वासन दिया कि समूचा राष्‍ट्र उनके साथ खड़ा है और उन्‍हें विश्‍वास है कि वे देश की रक्षा करने में कोई खामी नहीं छोड़ेगे। रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली ने आईएनएस कोलकाता के जलावतरण पर नौसेना को बधाई दी। महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल श्री के संकरनारायणन, महाराष्‍ट्र के मुख्‍य मंत्री श्री पृथ्‍वीराज चव्‍वाण, सेना अध्‍यक्ष एडमिरल आर के धवन, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्रीअजित डोवल, रक्षा सचिव श्री आर के माथुर और सेना, नौसेना तथा वायु सेनाके वरिष्‍ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।प्रधानमंत्री ने आईएनएस कोलकाता पर लगी विभिन्‍न सुविधाओं का जायजा भी लिया और आगन्‍तुक पुस्तिका पर हस्‍ताक्षर भी किए। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD