पारिवारिक इमरजेंसी के कारण संसद में गैरहाजिर रहा : सचिन तेंदुलकर
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 08 Aug 2014
Last updated on: Aug 08, 2014, 00:00 IST
संसद के मौजूदा सत्र में नदारद रहने को लेकर अपनी आलोचनाओं का जवाब देते हुए महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि वह पारिवारिक इमरजेंसी के कारण गैरहाजिर रहे। सचिन राज्यसभा के सदस्य हैं। शुक्रवार को संसद के उच्च सदन में सचिन पर भी हमले हुए क्योंकि वह अब तक सिर्फ तीन बार कार्यवाही में मौजूद रहे हैं। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सचिन ने कहा कि वह अपने भाई के इलाज के कारण संसद के सत्र में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। सचिन के मुताबिक उनके बड़े भाई की बाईपास सर्जरी हुई है।सचिन ने कहा, "मैं जब इंग्लैंड से लौटा तो लोग मेरे संसद में नहीं पहुंच पाने को लेकर बातें कर रहे थे। मैं यही कहना चाहता हूं कि मैं पारिवारिक इमरजेंसी के कारण संसद से नदारद रहा। मेरे भाई अजीत की बाईपास सर्जरी हुई है और मुझे उनके पास रहना था।"