Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

5 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन

Sachin Tendulkar, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 15:19 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने साल 1980 से 2025 के बीच अब तक कुल 152 वनडे मैच खेले हैं। दोनों देशों के बीच वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों में 4 भारतीय हैं। आइए, जानते हैं कि लिस्ट में शीर्ष-5 खिलाड़ी कौन-कौन हैं। 

सचिन तेंदुलकर : 'मास्टर-ब्लास्टर' ने साल 1991 से 2012 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 मुकाबलों में 44.59 की औसत के साथ कुल 3,077 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 15 अर्धशतक निकले। तेंदुलकर के नाम इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक 330 चौके जड़ने का भी रिकॉर्ड है।

विराट कोहली : 'रन मशीन' कोहली ने साल 2009 से 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 50 मुकाबलों में 54.46 की औसत के साथ बल्लेबाजी की। इस दौरान कोहली ने 8 शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियों की मदद से 2,451 रन बनाए।।

रोहित शर्मा : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2007 से 2025 के बीच कुल 46 मैच खेले। इस दौरान रोहित ने 57.30 की औसत के साथ 2,407 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल रहे। रोहित शर्मा ने 2 नवंबर 2013 को इस टीम के खिलाफ बेंगलुरु में 158 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्कों और 12 चौकों के साथ 209 रन की पारी खेली थी।

रिकी पोंटिंग : ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज कप्तान ने भारत के खिलाफ साल 1995 से 2012 के बीच 59 वनडे मैच खेले, जिसमें 40.07 की औसत के साथ 2,164 रन बनाए। इस दौरान पोंटिंग ने भारत के विरुद्ध 6 शतक और 9 अर्धशतक जमाए।

महेंद्र सिंह धोनी : भारत को दोनों फॉर्मेट में विश्व कप खिताब जिताने वाले कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2006 से 2019 के बीच 55 वनडे मैच खेले, जिसकी 48 पारियों में 44.86 की औसत के साथ 1,660 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक निकले।

 

Tags: Sachin Tendulkar , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD