Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सचिन तेंदुलकर ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

बेटे अर्जुन की शादी में आने का दिया न्यौता

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Sachin Tendulkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 11:44 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने का न्यौता दिया। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर राष्ट्रपति के साथ सपरिवार मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पिछली फरवरी में, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में हमारी मेजबानी की थी। 

आज जब हम राष्ट्रपति से मिले और उन्हें अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाया, तो हमने उन प्यारी यादों में से कुछ को फिर से ताजा कर लिया। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति।" सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें अर्जुन की शादी में आने का न्यौता दिया। सचिन ने पीएम और गृह मंत्री से मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित करते हुए बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने युवा जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया, साथ में अच्छी सलाह भी दी। इसके लिए उनका धन्यवाद।" गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए सचिन ने लिखा, "हमने गृह मंत्री अमित शाह को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाया है। 

हमारे परिवार का इतने प्यार से स्वागत करने के लिए धन्यवाद, हम आपकी शुभकामनाओं की बहुत प्रशंसा करते हैं।" सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया चंडोक के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बेटे की शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया चंडोक के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,गृह मंत्री और राहुल गांधी को बेटे की शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। 

26 साल के बाएं हाथ के पेसर अर्जुन ने पिछले साल अगस्त में बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की थी। अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक मुंबई के प्रभावशाली और अमीर परिवार से हैं। वह मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की पार्टनर और निदेशक के तौर पर काम करती हैं। घई परिवार की हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में अच्छी-खासी मौजूदगी है, वे इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और पॉपुलर आइसक्रीम ब्रांड, ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं।

बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर गोवा की तरफ से बतौर ऑलराउंडर घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 48 विकेट लेने के साथ ही 620 रन बनाए हैं। इसके अलावा 23 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 155 रन उनके नाम हैं। 

अर्जुन आईपीएल का भी हिस्सा हैं। 2021 में मुंबई इंडियंस में वह शामिल हुए थे। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में उन्होंने डेब्यू किया था। अब तक आईपीएल के 5 मैचों में वह 3 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2026 में वह एलएसजी की जर्सी में दिखेंगे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Sachin Tendulkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD