Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हिमाचल : वीरभद्र सिंह के इस्तीफे को लेकर विधानसभा गतिरोध बरकरार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 08 Aug 2014

Last updated on: Aug 08, 2014, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच जारी गतिरोध लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बना रहा। भाजपा सदस्यों ने सदन के तमाम कार्यो को निलंबित करने और मुख्यमंत्री के खिलाफ काला धन सफेद करने के कथित मामले में चल रही जांच में दिल्ली उच्च न्यायालय की कार्यवाही पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। सदन की कार्यवाही सुबह जैसे ही शुरू हुई, भाजपा के सदस्य मोहिंदर सिंह ने अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल से कहा कि चूंकि गुरुवार को उनके स्थगन प्रस्ताव के नोटिस को रद्द कर दिया गया था, इसलिए मुख्यमंत्री को अदालती कार्यवाही के बारे में जवाब देना चाहिए। 

43 मिनट तक चले प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष भाजपा सदस्यों से सदन की मर्यादा को बनाए रखने का आग्रह करते रहे।हंगामा शांत न होता देख अध्यक्ष ने सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया।मुख्यमंत्री ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "अदालत की कार्यवाही पर भाजपा अनावश्यक अनुमान लगा रही है, यह बेवजह है।""मामला पहले से ही दिल्ली उच्च न्यायालय के विचाराधीन है। मैं भाजपा के अपने साथियों को सलाह दूंगा कि वे कानून को अपना काम करने दें।"कार्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय में दी गई उस दलील के बाद उठी है, जिसमें उसने कहा है कि काला धन सफेद करने के मामले में वीरभद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का प्रथम दृष्टया मामला बनता है। 

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी और न्यायाधीश जयंत नाथ की पीठ के समक्ष अतिरिक्त महाधिवक्ता संजय जैन ने कहा, "यह काला धन सफेद करने का स्पष्ट मामला है।"याचिकाकर्ता गैर सरकारी संस्था की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने एक जनहित याचिका दायर कर इस्पतात मंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की।अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को करेगी। 

 

Tags: bjp national

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD