Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

अमरिंदर सिंह के दावे झूठ का पुलिंदा : दुष्यंत गौतम

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चार वर्षों की उपलब्धियां बताते हुए बड़े चुनावी वायदों को अनदेखा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2021

Last updated on: Mar 21, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब के इंचार्ज दुष्यंत गौतम ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अपनी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए बड़े वित्तीय चुनाव वायदों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पंजाब भाजपा की दो दिन की प्रदेश कार्यकारणी के समापन सत्र तो सम्बोधित करते हुए श्री गौतम ने मुख्यमंत्री के दावों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।गौतम ने कैप्टन अमरिंदर को सवाल किया कि उन्होंने चुनाव से पहले किए गए आर्थिक फायदा देने वाले चुनावी वायदों पर चुप्पी बनाए रखी। मुख्यमंत्री की, केंद्र द्वारा पास तीन कृषि कानूनों के बारे की टिप्पणी, ‘तुसीं होर किनें किसानां नू मारना चाहूंदे हो’ पर गौतम ने कहा कि यह कितनी सितम जरीफी है कि ऐसा बयान उसकी व्यक्ति द्वारा दिया जा रहा है, जिनके चार वर्ष के कार्यकाल में 1232 किसानों ने आत्महत्या की हों। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसानों के आंदोलन को उकसा रहे हैं, जिस कारण पंजाब में सभी कारोबार बंद होने की कगार पर हैं।कैप्टन अमरिंदर सिंह के दावे कि उन्होंने कभी भी पंजाब में से पूरी तरह ड्रग माफिया खत्म करने की बात नहीं की, पर प्रतिक्रम जाहिर करते हुए श्री गौतम ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के चुनाव मैनीफेस्टो में स्पष्ट शब्दों में इसका जिक्र है कि ‘कांग्रेस सरकार चार हफ्तयां विच नशा खोरी अते नशेयां दी समगलिंग खत्म कर दित्ती जावेगी।’

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कैप्टन अमरिंदर द्वारा अनुसूचित जातियों को नजरअंदाज करने की आलोचना करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने अनुसूचित जातियों के विद्याॢथयों के पोस्ट मैट्रिक वजीफों सहित बहुत सारे मुद्दों जैसे सभी बेघरों को मकान देने जैसे वायदों प्रति बिल्कुल आंखे मूंदे हुई हैं।श्री गौतम ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने बड़ी चालाकी के साथ सरकार की असफलता का कोविड के कारण आॢथक मदंहाली बताया है, जबकि कोविड महामारी उनके कार्यकाल के चौथे वर्ष में आई है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में तीन साल क्या करती रही है?उन्होंने कहा कि तिरंगे के अपमान संबंधी केस में दिल्ली पुलिस को वांछित लक्खा सिधाना ने पंजाब के महिराज गांव में रैली को संबोधन किया, पर पंजाब पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया। श्री गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनके राज्य में पुलिस अच्छा काम कर रही है।मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी कि ‘ईवीएम का विरोध करने वाले वह पहले व्यक्ति हैं’ बारे श्री गौतम ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव तथा अब म्यूसिंपल कार्पोरेशन जीतने के बाद यह साफ जाहिर होता है कि ईवीएम की भरोसे योगयता पर सवाल करके मुख्यमंत्री उनकी अपनी पार्टी की जीत पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार नजर आ रही है।

 

Tags: BJP National , Bharatiya Janata Party , BJP , Dushyant Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD