Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सात साल, तीन राष्ट्रपति- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं भारत-अमेरिकी संबंध : सुधांशु त्रिवेदी

BJP National, Bharatiya Janata Party, Sudhanshu Trivedi, Vijay Chauthaiwale
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2021

Last updated on: Sep 24, 2021, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा को संक्षिप्त लेकिन बहुआयामी बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पिछले सात साल में अमेरिका में चाहे दल बदले हों या राष्ट्रपति लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के संबंध लगातार प्रगाढ़ होते जा रहे हैं। नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत ने पिछले सात सालों में अमेरिका के सभी राष्ट्रपति के समक्ष अपना पक्ष प्रबलता के साथ रखा है जिसकी झलक इस यात्रा में भी दिखाई दे रही है।सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री की वर्तमान अमेरिकी यात्रा को सामान्यत: होने वाली विदेश यात्राओं की तुलना में अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहली बार आमने-सामने मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में भारत आर्थिक, रणनीतिक, क्षेत्रीय सुरक्षा , स्वास्थ्य, पर्यावरण और कोरोना के बाद के समय में बदलते वैश्विक परि²श्य सहित अनेक मुद्दों पर अपनी बात रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रशांत क्षेत्र के रणनीतिक विषयों पर ऑस्ट्रेलिया और जापान के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की वजह से भी यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। भाजपा विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने प्रधानमंत्री की यात्रा के महत्व को बताते हुए कहा कि अमेरिका में पीएम ने जिन 5 सीईओ से मुलाकत की थी, उनका चयन भी काफी विचार-विमर्श के बाद किया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें से 2 सीईओ 5जी और इससे जुड़ी नई तकनीक वाली कंपनी के हैं, बल्कि इनमें से एक कंपनी को तो ड्रोन बनाने में भी महारत हासिल है। तीसरी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। चौथी कंपनी सोलर पैनल बनाने वाली बड़ी कंपनी है जो भारत में निवेश करना चाहती है। पांचवी कंपनी बैंकिंग और निवेश क्षेत्र से जुड़ी है जो भारत में 60 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी है। इस कंपनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद 40 बिलियन डॉलर का और निवेश भारत में करने की बात कही है। इन पांचों में से दो कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के थे।

अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के आने से उपजे हालात पर चिंता जताते हुए डॉ विजय चौथाईवाले ने कहा कि इस लिहाज से क्वाड की बैठक भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 9/11 ने यह दिखा दिया है कि आतंकवाद हमेशा क्षेत्रिय नहीं वैश्विक समस्या होती है । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्वाड की बैठक में आतंकवाद के साथ-साथ, साउथ चाइना सी , जलवायु परिवर्तन जैसे अनेक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि क्वाड और नाटो संगठन की आपस में कोई तुलना नहीं की जा सकती। विजय चौथाईवाले ने यह भी बताया कि दुनिया भर में सभी को कोविड वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को लेकर भी भारत- अमेरिका पार्टनरशिप काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने या न देने पर भाजपा के स्टैंड के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा विदेश विभाग के प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ की बैठक में यह साफ तौर पर बता दिया था कि अफगानिस्तान में नई सरकार बनाने वालों से भारत की क्या अपेक्षाएं हैं और उन तमाम मुद्दों पर तालिबान ने अभी तक अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है इसलिए आज के हालात में कोई निर्णय नहीं है। अभी हम वेट एंड वाच की रणनीति पर चल रहे हैं। इसी सवाल के जवाब में विरोधियों पर निशाना साधते हुए भाजपा राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तालिबान के तलबगार और इन तलबगारों के खिदमतगार जो यहां बैठे हैं, उनसे यह पूछिए कि तालिबानी सरकार को लेकर उनके क्या विचार हैं। तालिबान की वजह से उपजे सुरक्षा हालात पर टिप्पणी करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका को यह मालूम है कि यह क्षेत्र यूरोप और एशिया के बीच ट्रेड रूट होने की वजह से काफी संवेदनशील भी है।

 

Tags: BJP National , Bharatiya Janata Party , Sudhanshu Trivedi , Vijay Chauthaiwale

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD