पशुपतिनाथ में प्रार्थना कर धन्य महसूस कर रहा हूं : नरेंद्र मोदी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
काठमांडू , 04 Aug 2014
Last updated on: Aug 04, 2014, 00:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह यहां पशुपतिनाथ मंदिर में प्रार्थना कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। मोदी ने ट्विट किया, "पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह प्रार्थना कर बेहद धन्य महसूस कर रहा हूं।" प्रधानमंत्री ने मंदिर में प्रार्थना की और इसके परिसर में 400 बिस्तरों वाले धर्मशाला के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का अनुदान दिया और 25,00 किलोग्राम चंदन की लकड़ी भी अर्पित की। मोदी ने मंदिर में अपनी मौजूदगी की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। प्रधानमंत्री मोदी की दो-दिवसीय नेपाल यात्रा का समापन सोमवार को हो रहा है।