Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हलोपा सरकार में मिलेगा दलितों को पूरा मान-सम्मान: गोबिंद कांडा

जनता पर राज नहीं जन सेवा करेंगे: कांडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

तरावड़ी , 02 Aug 2014

Last updated on: Aug 02, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी(हलोपा) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हरियाणा के विकास को लेकर भेदभाव किया है, जबकि मुख्यमंत्री हुड्डा के पास 10 साल का समय था और दस सालों में हरियाणा नंबर-वन बन सकता था। मगर नेताओं की गलत नीतियों व नीयत के कारण हरियाणा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में ही नंबर वन बनकर रह गया है। वे शनिवार को यहां अनाज मंडी में एक विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोग अपने हितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे है। कहीं अध्यापक धरने पर बैठे हैं, तो कहीं व्यापारी वर्ग। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों ने आज हरियाणा को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस मौके पर सिख समाज की ओर से गोबिंद कांडा को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया । सिख समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार बनने पर सिख समाज को उनके  अधिकार दिलवाए जाएंगे। 

कांडा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने दलितों के साथ हमेशा अन्याय किया है, उनकी अनदेखी की है, मगर हलोपा सरकार में ऐसा नहीं होगा। हलोपा के सत्ता में आने पर कन्यादान की राशि 1 लाख 51 हजार रुपए बिना अधिक कागजी कार्रवाही के लड़की के शादी के दिन से ठीक पहले प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हलोपा के सत्ता में आते छात्र संघो के चुनाव करवाए जाएंगे। ताकि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके। कांडा ने कहा कि कुछ नेता यह समझते है कि यदि नए-नए छात्र नेता आगे आ गए तो उनका परिवार राजनीति में पिछड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि हलोपा सरकार आने पर प्रदेश से भय, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का नामो-निशान मिटा कर एक नए हरियाणा का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर  हर घरेलू बिजली उपभोक्ता व दुकानदार को पहले 100 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी।  

अपने संबोधन में जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता पर राज करना नहीं बल्कि जनसेवा करना है। आज तक हरियाणा में केवल शासक ही हुए है।  पंरतु अब जनता लोकहित में काम करने वाले सेवकों को विधानसभा तक पहुंचाएगी। वाल्मीकि ने उपस्थित जनसमूह को 17 अगस्त को जींद में होने वाली हरियाणा लोकहित रैली का न्यौता देते हुए कहा कि इस रैली में पूरे प्रदेश से लोग शिरक्त करेंगे। जिसमें तरावड़ी क्षेत्र के लोगों की रिकार्ड भागीदारी होगी। यह रैली नहीं बल्कि खुशहाली का रैला होगा, लोगों की खुशहाली का मेला होगा। इस अवसर पर सैंकड़ो लोगों ने गोबिंद कांडा की उपस्थिति में हरियाणा लोकहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और लोगों ने आश्वासन दिलाया कि वें पार्टी नीतियों और चुनाव चिन्ह 'पतंग को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, रघमल भट्ट, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ.मेहर सिंह, नरसी राम वाल्मीकि, रघुवीर, महावीर फौजी, जसवंत, धन सिंह, कृष्ण चेयरमैन, रत्नलाल जमालिया, राज मेहता इत्यादि मौजूद थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD