हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
शिमला , 01 Mar 2013
Last updated on: Mar 01, 2013, 00:00 IST
हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी से भेंट की । हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह उनकी पहली शिष्टाचारवश भेंट थी । हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने राष्ट्रपति को इस वर्ष आयोजित किये जाने वाले हिमाचल विधानसभा के गोल्डन जुब्बली समारोह के उदघाटन के लिए आमंत्रित किया । हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश यात्रा के प्रति काफी इच्छुक हैं तथा उनका हिमाचल आगमन आगामी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संभावित है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को राष्ट्रपति के प्रति विशेष लगाव तथा प्यार है तथा राज्य के लोग उनकी मेहमानवाजी से गौरान्वित महसूस करेंगे ।